औद्योगिक स्तर पर व्हेल का शिकार शुरू होने से बहुत पहले ही प्राचीन मानव व्हेल के मृत शरीर का इस्तेमाल करने लगे थे। नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित एक हालिया शोध के मुताबिक, आज से लगभग 20,000 साल पूर्व फ्रांस और स्पेन के तटीय इलाके (Bay of Biscay) में रहने वाले लोग व्हेल की हड्डियों से औज़ार और हथियार बनाते थे।
वैज्ञानिकों ने इस जगह से मिले 83 औज़ारों का अध्ययन किया, जिनमें नोकदार भाले जैसे हथियार भी थे। रेडियोकार्बन डेटिंग और अन्य तकनीकों से पता चला कि इन औज़ारों में स्पर्म व्हेल (Physeter macrocephalus), फिन व्हेल (Balaenoptera physalus), ग्रे व्हेल (Eschrichtius robustus), ब्लू व्हेल (Balaenoptera musculus) और बोहेड व्हेल (Balaena mysticetus) जैसी पांच व्हेल प्रजातियों की हड्डियों का इस्तेमाल हुआ था। इसका मतलब है कि उस दौर में इस समुद्री क्षेत्र में व्हेल की कई प्रजातियां पाई जाती थीं, जो आज के मुकाबले कहीं ज़्यादा थीं।
यह खोज इस बात की ओर इशारा करती है कि प्राचीन समय में समुद्र किनारे रहने वाले लोग व्हेल के शवों से संसाधन जुटाया करते थे। संभव है कि वे इन हड्डियों से बने औज़ारों का निर्यात करते थे (जैसे स्पेन से फ्रांस तक) या उनका आपस में लेन-देन करते थे, जो एक बड़े व्यापारिक नेटवर्क की ओर इशारा करता है।
यह खोज न सिर्फ व्हेल की हड्डियों के इस्तेमाल का समय निर्धारित करती है बल्कि यह भी दिखाती है कि प्रारम्भिक मनुष्यों ने तटीय इलाकों व स्रोतों को कैसे अपनाया। (स्रोत फीचर्स)
-
Srote - September 2025
- प्रेरणा देती हैं विज्ञान कथाएं - डॉ. जयंत नार्लीकर
- हिंदी में विज्ञान की पहली थीसिस के 50 साल
- ई-डीएनए की मदद से हवा में बिखरे जीवन की पहचान
- एक नया रक्त समूह खोजा गया
- खुशबुएं ऑक्सीकरण कवच कमज़ोर कर सकती हैं
- Y क्रोमोसोम रहित ट्यूमर अधिक घातक होते हैं
- कैंसर ट्यूमर की मदद करती तंत्रिकाएं
- ऑनलाइन आलोचना से स्वास्थ्य एजेंसियों पर घटता विश्वास
- निजी अस्पतालों में आकस्मिक चिकित्सा पर पुनर्विचार ज़रूरी
- बंद आंखों से देख सकेंगे
- लीलावती की बेटियां: आज की कहानी
- पैंगोलिन पर प्रमुख खतरा
- व्हेल की हड्डियों से बने 20,000 साल पुराने हथियार
- शार्क की प्रतिरक्षा प्रणाली का चौंकाने वाला आयाम
- खटमल शायद पहला शहरी परजीवी कीट था
- यह जीव यूवी प्रकाश से भी बच निकलता है
- नौ भुजा वाला ऑक्टोपस
- पक्षी खट्टे फल शौक से खा सकते हैं
- ‘ड्रैगन मैन' का राज़ खुला
- खाद्य तेल की मदद से ई-कचरे से चांदी निकालें
- जलवायु परिवर्तन से आल्प्स क्षेत्र में भूकंप का खतरा
- मानव शरीर में कोशिकाएं: साइज़ और संख्या
