आम तौर पर किसी व्यक्ति को भविष्य में संभावित स्वास्थ्य सम्बंधी जोखिमों का अनुमान उसके स्वास्थ्य-सम्बंधी अतीत, वर्तमान जीवनशैली वगैरह के आधार पर लगाया जाता है। अब वैज्ञानिकों ने Delphi-2M नाम का एक नया एआई टूल तैयार किया है जो इस काम को ज़्यादा विश्वसनीयता और सटीकता अंजाम दे सकता है। यह टूल कैंसर, त्वचा रोग और प्रतिरक्षा प्रणाली से जुड़ी गड़बड़ियों जैसी हज़ार से ज़्यादा बीमारियों का खतरा भांप सकता है।
नेचर पत्रिका में प्रकाशित यह खोज स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा परिवर्तन ला सकती है। अभी तक मौजूद एआई टूल्स केवल किसी एक बीमारी की संभावना बताते हैं, जैसे दिल की बीमारी या कैंसर। पूरी तस्वीर पाने के लिए डॉक्टरों को कई मॉडल इस्तेमाल करने पड़ते हैं। लेकिन Delphi-2M एक ही जगह पर सभी बीमारियों की पूरी जानकारी दे देता है।
यह टूल वैज्ञानिकों ने चैटजीपीटी जैसे चैटबॉट्स को चलाने वाले एक लार्ज लैंग्वेज मॉडल में परिवर्तन कर बनाया है। जहां लार्ज लैंग्वेज मॉडल वाक्य में अगले शब्द का अनुमान लगाता है, वहीं Delphi-2M इंसान के स्वास्थ्य पर आने वाला खतरों का अनुमान लगाता है। इसमें उम्र, लिंग, बॉडी मास इंडेक्स, धूम्रपान व शराब की आदतें, मेडिकल इतिहास और जीवनशैली जैसी जानकारियां डाली जाती हैं।
इस टूल को यूके बायोबैंक के चार लाख लोगों के स्वास्थ्य डैटा से प्रशिक्षित किया गया है। इसके परीक्षण में पाया गया कि Delphi-2M के अनुमान एकल बीमारी वाले मौजूदा मॉडलों जितने ही सटीक हैं, बल्कि कई बार उनसे बेहतर भी निकले। यहां तक कि यह एक अन्य उन्नत एआई टूल से भी आगे निकल गया, जो खून में उपस्थित जैविक संकेतकों से बीमारियों को पहचान लेता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि एक साथ कई बीमारियों का अनुमान लगाने की क्षमता इसे काफी अनोखा बनाती है। यदि यह ब्रिटेन के बाहर अलग-अलग आबादी में भी सफल होता है तो यह डॉक्टरों को ज़्यादा खतरे में रहने वाले मरीज़ों को पहले ही पहचानने में मदद करेगा। इससे समय पर बचाव, जीवनशैली में सुधार और व्यक्तिगत स्वास्थ्य योजनाएं बनाना आसान हो जाएगा जो लाखों लोगों को गंभीर बीमारियों से बचा सकती हैं। लेकिन एक स्वाभाविक सा सवाल उठता है। भारत जैसे देश में, जहां बीमारी हो जाने के बाद भी इलाज नहीं मिलता, वहां 10 साल बाद की भविष्यवाणी व्यक्ति को चिंता के अलावा और क्या दे पाएगी?(स्रोत फीचर्स)
-
Srote - December 2025
- विज्ञान के नोबेल पुरस्कार 9 वैज्ञानिकों को दिए गए
- इगनोबेल पुरस्कार: मज़े-मज़े में विज्ञान
- युद्ध, पाबंदियों और चिंताओं के साये में इगनोबेल पुरस्कार
- क्या कृत्रिम बुद्धि बता सकती है आपकी सेहत का भविष्य?
- एआई की मदद से टेलीपैथिक बातचीत
- अब खून बताएगा थकान की असली वजह
- खून की जांच से अल्ज़ाइमर की पहचान संभव है?
- रचनात्मक शौक मस्तिष्क को जवां रखते हैं
- मिठास, मीठे की पसंद और उसे दबाने के प्रयास
- दर्द निवारण के दुष्प्रभावों से मुक्ति की राह
- पश्चिमी देशों में बच्चों में मूंगफली एलर्जी घटी
- कैसे एक छोटा-सा जीव दुनिया पर छा गया
- विद्युत आवेश से निशाना साधते कृमि
- लीथियम, पर्यावरण और राष्ट्रों के बीच संघर्ष
- गाज़ा का पुनर्निर्माण: वैज्ञानिकों की भूमिका
- डीएनए संरचना के सूत्रधार वॉटसन नहीं रहे
- वन्यजीव अध्ययन को नए आयाम दिए जेन गुडॉल ने
- इरावती कर्वे: एक असाधारण जीवन की कहानी
- कीड़े-मकोड़े भी आम खाद्य हो सकते हैं
- दीमक भी खेती-किसानी करती हैं
- पाषाणकालीन चित्रकारों के पास नीला रंग भी था
