Read the magazine | Download Magazine


भारतीय
मेंढकों के बरसाती तरानेरोहन चक्रवर्ती
अनुवाद
: विनता विश्वनाथन
इस अंक में मिलिए भारत में पाए जाने वाले मेंढकों और उनके तरानों से, रोहन के अन्दाज़ में।

टोटके की मुर्गीब्रजेश वर्मा
चित्र
: मयूख घोष
रवि अपने साथियों के साथ मैदान की ओर जा रहा था। अचानक उसकी नज़र बेर के पेड़ पर बैठी काले रंग की मुर्गी पर पड़ी। उसने सोचा आज तो इस मुर्गी की दावत उड़ाएँगे। पर तभी उसे मुर्गी के सिर पर टोटके का टीका दिख गया। 
क्या रवि ने मुर्गी की सब्ज़ी खाई होगी या अपशकुन के डर से उसने मुर्गी को वहीं छोड़ दिया होगा, जानने के लिए पढ़िए…
 
भूलभुलैया
इस छोर से उस छोर तक पहुँचने की जद्दोजहद, करके देखिए।

क्या पानी भी जाति देखता है? – तृप्ति पाठक
इस लेख में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली तृप्ति बस्ती में पानी भरने के अपने अनुभवों को साझा करने के साथ ही कुछ ज़रूरी सवाल भी उठा रही हैं। एक बानगी देखिए:
बस्ती की हर गली में सिर्फ एक नल होता है जिससे सभी पानी भरते हैं। इसके चलते काफी लड़ाइयाँ होती हैं। पानी भरने का काम ज़्यादातर महिलाएँ व लड़कियाँ ही करती हैं। इस काम में जातिगत भेदभाव और छुआछूत का सामना भी करना पड़ता है।

गणित है मज़ेदार : महिला गणितज्ञ (भाग 3) – आलोका कान्हेरे
चित्र
: मधुश्री
आपने शायद गणितज्ञों के किस्से पढ़े हों। सोचिएगा कि उनमें से कितने किस्से महिला गणितज्ञों के बारे में हैं। इस लेख में आलोका कुछ महिला गणितज्ञों से हमारा परिचय करवा रही हैं।

तुम भी जानो
इस बार जानिए:
कायनात की पहली तस्वीरें
ईंट
का जवाब... रेत

डॉक्टर पाउडरपिल कौर्नेई चुकोव्स्की
चित्र
: वी सुतेयेव
मिलिए डॉक्टर पाउडरपिल और उनके दिलचस्प मरीज़ों से इस रूसी शब्दरहित चित्रकथा में।

जुगनू संकट में...
जुगनू अपनी टिमटिमाती रोशनी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन लगता है कि हमारी भावी पीढ़ियाँ जुगनू देखने से वंचित रह जाएँगी। जुगनू की आबादी संकट में क्यों है, कौन-से कारक हैं जो जुगनुओं की आबादी को प्रभावित करते हैं। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़िए यह लेख।

पतंग की बादल पूँछ
चित्र
: तविशा सिंह
शिबू और लीनी बादलों में अलग-अलग आकार देखने का खेल खेल रहे हैं। शिबू को दिखी एक चाबी तो लीनी को दिखा ताला। इस तरह खेल आगे बढ़ता रहा और ये कहानी भी। कहानी में आगे और क्या-क्या हुआ, जानने के लिए पढ़िए…

क्यों-क्यों
क्यों-क्यों में इस बार का सवाल था: कौन-सा गाना सुनकर तुम अच्छा महसूस करते हो, और क्यों?”
बच्चों द्वारा भेजे गए दिलचस्प जवाबों में से कुछ आपको यहाँ पढ़ने को मिलेंगे। साथ ही उनके बनाए कुछ दिलकश चित्र भी देखने को मिलेंगे।

अन्तर ढूँढो
चित्र: शुभम लखेरा
शुभम लखेरा के बनाए इस खूबसूरत चित्र में बीस से ज़्यादा अन्तर हैं। आपने कितने ढूँढे?

गणित है मज़ेदार: सकीना की जादुई करामात विश्वनाथ, मणिकंडन
चित्र
: मधुश्री
इन पन्नों में हम कोशिश करेंगे कि ऐसी चीज़ें दें जिनको हल करने में आपको मज़ा आए। ये पन्ने खास उन लोगों के लिए हैं जिन्हें गणित से डर लगता है।
लंच टाइम में सकीना अपने कुछ दोस्तों के साथ तीन अंकों की संख्या का एक खेल खेल रही है। वो खेल क्या है जानने के लिए पढ़िए...

मेरा पन्ना
वाकया – बरसात में भीगना, मेरी बिल्ली बुग्गी, साइकिल का सफर।
डायरी – लॉकडाउन डायरी का अंश
और रंग-बिरंगे चित्रों से भरे इस बार के पन्ने।

माथापच्ची
कुछ मज़ेदार सवाल और पहेलियों से भरे दिमागी कसरत के पन्ने।

चित्रपहेली
चित्रों में दिए इशारों को समझकर पहेली को बूझना।

तुम भी जानो
इस बार जानिए:
अब चीन से भी ज्यादा हमारी आबादी
‘महँगाई का एक सूचक – चिकन करी

बादल की मुर्गीप्रभात
चित्र: मयूख घोष
बादल की मुर्गी ने
अण्डे दिए हैं...