July 2015Read Entire magazine

Cover - Illustration by Aadhya Joshi
कवर- सात वर्षीय आद्या जोशी ने अपनी मोनालिसा बनाई है। इसके रंग देखिए। नाक का रंग शेष चेहरे के
रंग से अलग होकर पहले दिखा। ज़रा-से फैले होंठ विंची की मोनालिसा की तरह एक नामामूल-सी मुस्कान जो उसके होंठों से निकलकर पूरे चेहरे पर पसर गई है। उसके पूरे हावभाव में एक इनविटेशन है। बेहद जीवन्त ढेर सारे रंगों से बने इस चित्र में कोई रंग खटकता नहीं है। कोई बेमेल नहीं। एक बेहद सरस कम्पोज़ीशन।

Dubli cheeti sabse aage thi
दुबली चींटी सबसे आगे थी - हमारे आसपास हर वक्त कुछ न कुछ घटता रहता है। हर घटने के साथ कुछ अघटित भी होता है। अघटित होना दिखता नहीं। पर इससे जो दिखता है वो भी थोड़ा कम, थोड़ा धुँधला हो जाता है। हमारी कोशिश होगी कि दुबली चींटी.... हमारे देखे को और साफ और पैना कर दे। दुबली चींटी बच्चों की एक डायरी है जिसके हर पन्ने में हर महीने की एक छोटी-सी याद, छोटी-सी खुशबू, पहचान है। बच्चे इन पन्नों में अपनी स्मृतियों को भी संजोएँ इससे बेहतर औऱ क्या होगा। ये चींटी जो सबसे दुबली है पर सबसे आगे है तुम्हारी दोस्त बनना चाहती है...
152 पन्नों वाली, हार्ड बाउंड इस डायरी की कीमत है सिर्फ 150 रु।
इसे मँगाने के लिए This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. पर लिखा जा सकता है या 0755-4252927 / 09425010115 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Index

Dragonfly ka solah hazaar kilometre…An interesting article about dragonfly by Vinitha Vishwanathan, Illustrations by Dileep Chinchalkar
ड्रैगनफ्लाई सोलह हज़ार किलोमीटर का प्रवास- हाँ, जिसे आप शायद हैलीकाप्टर कहते हों वही उँगली से छोटा जीव सोलह हज़ार किलोमीटर का प्रवास करता है। पर वह इतने दिनों जीवित रहता होगा? किसने पता किया? कैसे पता किया? ऐसे ही सब सवालों के उत्तर हैं इस लेख में। विनता विश्वनाथन का एक दिलचस्प सचित्र लेख।

Mujhe Dhoop se dar lagta hai -  A short memoir by Priyamvad, Illustration by Prashant Soni
मुझे धूप से डर लगता है- कथाकार प्रियंवद की ताज़ा कहानी। इस कहानी की आखिरी दो पंक्तियों को अलग करके कहानी पढ़ो। और फिर इनके साथ। इन दो पंक्तियों ने इस कथा को कितना मोड़ दिया है न। एक मार्मिक कथा।

Laghu Kathayein - Some short stories presented by Arvind Gupta, illustrations by Jagdish Joshi
लघुकथाएँ- मण्टो व टोनी डि मैलो की 5 बेहतरीन लघुकथाएँ। जगदीश जोशी के चित्र।

Bagh aa raha hai - A story by Madhukar Ramteke, Illustrations by Jagdish Joshi
बाघ आ रहा है- एक बाघ को गोली लग जाती है। और उसकी स्मृति चली जाती है। वह गाय-भैंस के साथ गाँव चला आता है। घास खाने लगता है। पर गाँववालों का डर नहीं जाता। और इसी डर ने एक दिन ऐसा अनर्थ किया? पढ़ो इस बेहद मार्मिक सच्ची कहानी को। जगदीश जोशी के सजीव चित्र।

Kanch thoss hai ya drav - An article by Sushil Joshi, Illustration by Amber
काँच ठोस है या द्रव - सुशील जोशी का एक और दिलचस्प लेख। आठ साल की अम्बर का एक चित्र। इस चित्र को गौर से देखिए। यह एक बच्चे का बड़ों की बड़ों के द्वारा बनाई दुनिया का एक अक्स भी दिखाता है।

Mera Panna – Children’s creativity column
मेरा पन्ना - बच्चों की कुछ कहानियाँ और कविताएँ तथा चित्र।

Haji- Naji – Fun stories by Swayam Prakash, Illustration by Atanu Roy
हाजी नाजी - कथाकार स्वयंप्रकाश का एक और हास्यगल्प। अतनु राय के कथा-अनुरूप चित्र।

Boli Rangoli - A column on children’s illustrations on Gulzar’s couplet
बोली रंगोली - इक बिजली की नोंक लगी ऊनी बादल को
उधड़ के तागा तागा बादल बरस गया
इस दृश्य पर बच्चों ने कई चित्र बनाए।
चुनिंदा चित्रों के तीन पृष्ठ।

Dost (Part- 5) – A picture story by Sashi Kiran
दोस्त (भाग- 5) - चित्रकार शशि किरण की चित्रकथा दोस्त का एक और एपिसोड।

Ghosle par daka - A memoir by Sanjay Bharti, Illustration by Dileep Chainchalkar
घोंसले पर डाका- एक कौए ने और कौवी ने बड़े जतन से घोंसला बनाया। पर एक पक्षी ने दिनदहाड़े उसके घोंसले को लूट लिया। इस आँखों देखी घटना का विस्तार से वर्णन संजय भारती की ज़ुबा से। दिलीप जी के क्लासिक चित्र।

Anwar Miyan ki roti - A poem by Damodar Agrawal, illustrations by Suddhasattwa basu
अनवर मियाँ की रोटी - दामोदर अग्रवाल की एक कविता। और शुद्धसत्व बासु के चित्र।

Thirty meter Telescope - An article by Vivek Soley
थर्टी मीटर टेलीस्कोप - एक दूरबीन बन रही है। कई देश इसे मिलकर बना रहे हैं। हवाई द्वीप पर लगनेवाली इस दूरबीन से ब्राहृाण्ड के कई राज खुलेंगे। इस पूरे प्रोजेक्ट के बारे में बता रहे हैं विज्ञानी विवेक सोले।

Paheli -  An answer of a puzzle by Manish Jain
पहेली- पिछले माह मनीष जैन ने हमें एक बहुत ही ज़ोरदार पहेली सुलझाने को दी थी। इस बार उस पहेली का उत्तर।

Magarmacho ki Duniya (Part- 7) - A serial story by Jasbir Bhullar, Illustrations by Atanu Roy
मगरमच्छों का बसेरा - इस बेहद रोमांचक कथा में एक और मोड़ आया है। किरली एक गाँव की नदी में जा पहुँची है। और गाँव वाले अपनी नदी में उसे देख भौंक हैं। अतनु जी के उतने ही रोमांचक चित्रों से सजी।

Mathapacchi - Brain teasers
माथापच्ची- दिमागी कसरत के लिए चार सवाल और एक पहेली।

Funny Pathshala - A cartoon making column with cartoonist Irfan
फनी पाठशाला- कार्टूनिस्ट इरफान का एक कार्टून तथा बच्चों के बनाए कुछ चुनिन्दा कार्टून्स की एक झलक।

Gaon ma daku - A folk song from Rajasthan, Illustration by Atanu Roy
गाँव म डाकू- राजस्थान का एक लोकगीत। और अतनु जी का उतना ही चुटीला चित्र।

Chitrapaheli
चित्रपहेली - चित्रों के सुराग से शब्दों तक पहुँचने की दिमागी कसरत।

Back Cover - Illustration by Rohit Gupta
बैक कवर- बोली रंगोली के लिए रोहित का बनाया एक बेहद कल्पनाशील चित्र।