कोर्स के बारे में
चार महीने की अवधि का बुनियादी कोर्स है जिसमें बहुभाषी सन्‍दर्भ में भाषा शिक्षण और इसके तरीकों पर चर्चा होगी। 

यह कोर्स किस के लिए है ?
यह कोर्स पूर्व प्राथमिक और प्राथमिक शालाओं के शिक्षकों, प्रधान पाठकों, पाठ्यक्रम निर्माताओं, समन्वयकों के लिए है, जो इन कक्षाओं के बच्चों को पढ़ा रहे हैं, या किसी न किसी तरह से इस स्तर के बच्चों के भाषा सीखने सिखाने से सरोकार रखते हैं – जैसे बाल पुस्तकालए या पूरक केंद्रों के संचालक या समन्वयक।

कोर्स की भाषा
कोर्स हिन्‍दी में होगा और पठन सामग्री भी हिन्दी में दी जाएगी।  अंग्रेज़ी व प्रतिभागियों की अपनी भाषा में बातचीत व लेखन का स्‍वागत रहेगा । कुछ सत्र अंग्रेजी के होंगे जिन की पठन सामग्री भी अंग्रेजी में होगी।

कोर्स टीम:
अकादमिक समन्वयक – अंजली नरोना
कोर्स एंकर – दीपाली शुक्ला
फैकल्‍टी टीम – अशोक हनोते, चंदन यादव, कबिता बारा, खेमप्रकाश यादव और मेलोडी खोलखो

कोर्स की ज़रूरी तारीखें:  
आवेदन करने की आखिरी तारीख:  25 दिसम्‍बर 2026
कोर्स में शामिलियत को लेकर प्रतिभागियों को सूचित करने की तारीख: 31 दिसम्‍बर 2026
पहली आवासीय कार्यशाला की तारीख: 10  से 15 फरवरी 2027
दूसरी आवासीय कार्यशाला की तारीख: 10 से 14 मई 2027
कोर्स वेबिनार: मार्च, अप्रैल और मई 2027
कोर्स असाइनमेंट: मार्च और अप्रैल 2027

कोर्स फीस – Rs. 20,060.00( जीएसटी समेत)  

कोर्स में आवेदन करने के लिए यह क्लिक करें