Read the magazine | Download Magazine

 चार हाथ जो होते सबकेशादाब आलम
चित्र: मयूख घोष
गन्दे हाथों को धोने में, पानी नल का खूब बहाते
दो मिनटों की जगह, फालतू चार मिनट का समय गँवाते

बारिश
के बादकनक शशि
चित्र: कनक शशि
बारिश के बाद सभी कुछ धुला-धुला, नया-नया लगने लगा था। गुठली और उसका दोस्त गुड्डू दोनों कुछ ज़रूरी काम में लगे थे। क्या है ये ज़रूरी काम? जानने के लिए पढ़िए…

अन्तर
ढूँढो
चित्र: शुभम लखेरा
इस खूबसूरत चित्र में बीस से ज़्यादा अन्तर हैं। आपने कितने ढूँढे?

पेड़ लगाने वाले हो? तो सुनो…  – विनता विश्वनाथन
किसी जगह में एक ही किस्म के हज़ारों पेड़ लगाकर क्या हम जंगल बना सकते हैं? क्या विविध देसी किस्मों के बिना भी जंगल बन सकता है? पेड़ लगाते वक्त किन बातों का खास ख्याल रखना चाहिए? इस दिलचस्प लेख में आपको इन सब सवालों के जवाब मिलेंगे।

प्रोफेसर सोनचिरैयारोहन चक्रवर्ती
अनुवाद: विनता विश्वनाथन
विलोम शब्दों के ज़रिए सोनचिरैया अपने प्राकृतवास के बारे में क्या बता रही है, जानिए इस कॉमिक में।

कला के आयाम कलाकार और ऑडियंस की बातचीतशेफाली जैन
जोसफ ग्रिगली तीस सालों से अनजान लोगों से पोस्ट इट नोट्स के ज़रिए ‘स्माल टॉक’ करते आए हैं। क्या हैं ये नोट्स? इन पर क्या लिखा है? और जोसफ बातचीत के लिए इन पोस्ट इट नोट्स का इस्तेमाल क्यों करते हैं? जानने के लिए पढ़िए…

तुम
भी जानो
इस बार जानिए:
ऑस्ट्रेलिया से यहाँ पहुँचे कंगारू
वीडियो या ऑडियो, तुम क्या देखना-सुनना पसन्द करोगे

गणित है मज़ेदार : महिला गणितज्ञ (भाग 2) – आलोका कान्हेरे
चित्र: मधुश्री
आपने शायद गणितज्ञों के किस्से पढ़े हों। सोचिएगा कि उनमें से कितने किस्से महिला गणितज्ञों के बारे में हैं। इस लेख में आलोका कुछ महिला गणितज्ञों से हमारा परिचय करवा रही हैं।

कहानी का भूतसंज्ञा उपाध्याय
चित्र: मयूख घोष
क्या होगा अगर आपकी कहानी की किताब का भूत आपके सामने आ जाए? आपका पीछा करने लगे? इस भूतिया कहानी के अन्त में क्या होता है, जानने के लिए पढ़िए….

क्यों-क्यों
क्यों-क्यों में इस बार का सवाल था: मान लो की दो जगहों का तापमान एक समान है। तो ऐसे में जिस जगह पर उमस ज़्यादा हो वहाँ पर लोगों को ज़्यादा गर्मी क्यों लगती है?”
बच्चों द्वारा भेजे गए दिलचस्प जवाबों में से कुछ आपको यहाँ पढ़ने को मिलेंगे। साथ ही उनके बनाए कुछ दिलकश चित्र भी देखने को मिलेंगे।

मेरा जवाब – सुशील जोशी
दो शहरों का तापमान एक ही होने के बाद भी दोनों जगह अलग-अलग गर्मी क्यों महसूस होती है। इस लेख में आपको आज के समय के इस ज़रूरी सवाल का जवाब मिल जाएगा।

दिलकश नज़ारों से भरपूर गल ओया आरेफा तहसीन
फोटो: आदित्य विक्रममोरे
इस यात्रा वृत्तान्त में आरेफा आपको श्रीलंका की कुछ सबसे खूबसूरत वन्य जगहों में से एक – गल ओया – की सैर पर ले जाएँगी। तो तैयार हो जाइए गल ओया के खूबसूरत नज़ारों का लुत्फ उठाने के लिए।  
मेरा पन्ना
वाकया – खुरापात, स्कूल में टिफिन, वह डरावना दिन
डायरी – मेरी डायरी का एक अंश
कविता – उठ जा
और रंग-बिरंगे चित्रों से भरे इस बार के पन्ने।

माथापच्ची
कुछ मज़ेदार सवाल और पहेलियों से भरे दिमागी कसरत के पन्ने।

चित्रपहेली
चित्रों में दिए इशारों को समझकर पहेली को बूझना।

तुम भी जानो
इस बार जानिए:

जहाँ नगर निगम बच्चों की सुनता है
बर्फ के नीचे एक नवीन ईकोसिस्टम
अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन के निवासी

चींटियाँमुकेश मालवीय
चित्र: प्रशान्त सोनी

पढ़िए चींटियों पर मुकेश मालवीय की दो छुटकी कविताएँ।