पाठकवर्ग के रूप में बच्चों को ध्यान में रखकर लिखी जाने वाली रचनाओं में भी श्रेष्ठ रचनाएँ वे ही ठहरती हैं जिनमें ऐसा कुछ तत्व जरूर हो जो किसी भी उम्र के पाठक को विस्मित और आनंदित कर जाए। जीवन सौंदर्य की झलक दे जाए। बड़ों के लिए है या बच्चों के लिए ये तो बाद की बात है और कृत्रिम विभाजन हैं।

हर कहानी की रचना प्रक्रिया और प्रेरणा प्रायः अलग होती है। लिटिल प्रिंस में एक संवाद है, लिटिल प्रिंस फूल से पूछता है-‘मनुष्य कहाँ रहते हैं।’ फूल कहता है-‘मनुष्यों की जड़ें तो होती नहीं, वे हवा के साथ कही भी चले जाते हैं, उनका जीवन बड़ा कठिन है।’ मैं पढ़कर दंग रह गया, क्या कहन की ऊँचाई है, कैसी रस से छलकती भाषा है, और जीवन का कैसा अनुपम सरल बोध! क्या इतना कल्पनाषील भी लिखा जा  सकता है!

‘ऊँट का फूल’ कहानी को लिखे जाने की प्रेरणा शायद यह संवाद रहा।

प्रभात