के. आर. शर्मा

सांपों की बिरादरी में एक सांप ऐसा भी है जिसमें आंखें दो काले धब्बों की तरह होती हैं, जो शल्कों से ढंकी होती हैं। और रही बात बात नज़र की तो यह सांप इन आंखों से सिर्फ अंधेरे-उजाले का फर्क हीं कर पाता है।

सांप का नाम सुनते ही जेहन में भुजंग तथा फनधारी सांपों का डरावना चित्र उभर आता है। लेकिन सांपों की दुनिया की सच्चाई इतनी ही नहीं है। सच तो यह है कि सांपों की दुनिया में जहां एक से एक विषधारी सांप हैं वहीं विषहीन सांप भी हैं। विषहीन सांप के समूह का एक सदस्य है अंधा सांप'।
बरसात के दिनों में आपने केंचुए के रंग-रूप का कोई जीव, नम मिट्टी में कुलबुलाते देखा होगा। कई बार तो यह घरों में भी दिख जाता है। इसको देखकर आप ज़रा भी भयभीत नहीं हुए होंगे। बेशक, केंचुए-सा दिखने वाला यह सांप, सांप होते हुए भी खुद अपनी डरावनी तस्वीर पेश नहीं करता। इस सांप का नाम है अंधा सांप। अंधे सांपों की दुनिया बड़ी ही निराली है। आइए डालते हैं एक नज़र अंधे सांपों पर।

अंधे सांप बनाम आंख वाले सांप   
ऐसा माना जाता है कि अंधे सांप सर्प परिवार के सबसे पुराने सांपों में से हैं। अंधे सांपों के वंश के ज्यादातर सांप, आकार में छोटे एवं नाजुक, चिकनी तथा चमकीली चमड़ी बाले होते हैं। इनकी आंखें दो काले धब्बे जैसी होती है एवं शल्कों से ढंकी होती हैं। लेकिन ये इतनी छोटी होती हैं कि इन्हें हैंडलेंस से देखना ही मुमकिन हो पाता है। इनकी दृष्टि भी काफी कमज़ोर होती है, यहां तक कि ये केवल अंधेरे और उजाले का फर्क भर कर पाते हैं।

केंचुए का भ्रम:
अंधे सांप को देखने पर पहले तो केंचुए का भ्रम होता है लेकिन थोड़ी देर तक देखते रहने पर यह भ्रम टूटने लगता है। वैसे यदि कभी मौका मिले तो आप लैंस मदद से केंचुआ देखिए,उसका गीला-सा शरीर खंडों में बंटा हुआ होता है। अंधे सांप शरीर बंडों में बंटा हुआ नहीं होता। आमतौर पर अंधा सांप भी उन्हीं जगहों में रह पसंद करता है जहां केंचुए रहते हैं।

दुनिया का सबसे छोटा सांप
दुनिया भर में अंधे सांपों की लगभग 200 प्रजातियां देखी गई हैं। हमारे यहां अंधे सांपों की 14 प्रजातियां देखी गई हैं। दुनिया भर के सांपों में अंधे सांप की एक प्रजा "कॉमन वॉर्म स्नेक" का सांप सबसे छोटा है। दुनिया भर के सांपों में अज (रीगल अजगर) सबसे लंबा सांप इसकी अधिकतम लंबाई 10 मी
 
चोचदार अंधा सांपः वैसे तो अंधे सांप की लम्बाई कुछ सेंटीमीटर तक होती है। यहां अंगुलियों में गुथा हुआ सांप चोंचदार है जो सिर्फ 44 सेंटी मीटर लंबा है। इस सांप को थोड़ा गौर से देखने पर सांप पर शल्कों को देखा जा सकता है।

तक हो सकती है। वहीं अंधे सांप की अधिकतम लंबाई 17 से.मी. तक हो सकती है जो सभी सांपों में सबसे कम लंबाई है।
बात छोटे-बड़े की चली है तो यहां यह भी बताना लाजिमी होगा कि अंधे सांपों में सबसे लंबा सांप है। चोंचदार अंधा सांप, जो मुझे दो-तीन महिने पहले ही दिखाई दिया था। इस सांप को मैंने पकड़कर अपने पास रखा और उसकी लंबाई 44 से.मी. नापी गई। वैसे चोंचदार अंधे सांप की अधिकतम लंबाई 60 से.मी. तक हो सकती है। अंधे सांप को सरसरी तौर पर देखने पर केंचुए का भ्रम होता है। इसका रहवास भी लगभग वही है जो केंचुए का होता है। पर थोड़ा-सा भी ध्यान से देखें तो उनको पहचाना जा सकता है। केंचुए का शरीर खंडित और गीला होता है जबकि सांप को शरीर अखंडित, सूखा और चिकना होता है।
अंधे सांप ज़मीन के नीचे चींटियों और दीमक के बिलों में, सड़ रही पत्तियों के नीचे, रहते हैं।

चोंचदार अंधा सांप
जो सांप मुझे मिला वो चोंचदार अंधा सांप है। इसकी ऊपरी सतह कत्थई रंग की तथा निचली छाती वाली सतह हल्के गुलाबी रंग की होती है। इसका सिर नुकीला होता है जो चोंच का आभास देता है। यही कारण है कि इसको चोंचदार अंधा सांप कहा जाता है।

चोंचदार अंधा सांप भी अन्य सांपों की तरह अपनी जीभ को लपलपाता है। अंधे सांपों की कई प्रजातियां नम जमीन में मिलती हैं। पर चोंचदार अंधे सांप को मैंने तीन-चार बार प्रकृति में देखा, तो वह मुझे सूखी ज़मीन पर ही विचरण करते हुए दिखा।
अंधे सांपों की एक खासियत यह होती है कि इनमें नर होते ही नहीं। सभी मादा होती हैं। यानी कि अंधी मादा सांप बिना नर के समागम के ही अंडे देती है। अंडों से जो बच्चे निकलते हैं वे भी सभी मादा सांप के रूप में ही पनपते हैं।
अंधे सांप दुनिया भर में व्यापक तौर पर पाए जाते हैं। गुलदस्तों-गमलों के माध्यम से ये दुनिया भर में पहुंच गए हैं। यहां तक कि सर्वविहीन द्वीप समूह लक्षद्वीप, न्यूजीलैंड तथा हवाई में भी। पर फिर भी अंधे सांपों के बारे में अभी काफी सारे प्रश्न अनुत्तरित हैं। मसलन ये कब अंडे देते हैं, इनका व्यवहार क्या है? आदि।


के. आर. शर्मा: एकलव्य के होशंगाबाद विज्ञान शिक्षण कार्यक्रम से संबद्ध। उज्जैन में रहते हैं।
इस लेख के सभी फोटोग्राफ: के. आर. शर्मा