इस बार के सवाल कुछ हटकर हैं। बहुत ज्यादा सोच-विचार मत कीजिए। क्योंकि कई सवालों के जवाब देखकर आपको लगेगा कि आप बिना वजह परेशान होते रहे। तो सवाल कुछ इस तरह से हैं:
1.  जॉनी ने एक साधारण पांसे से चाल चली। इसके बाद मोनी ने भी उसी पांसे से चाल चली। इस बात की कितनी संभावना है कि जॉनी की चाल में आया अंक, मोनी की चाल में आए अंक से ज्यादा होगा?
2.  एक समतल मैदान में 10 फीट और 15 फीट लंबाई के खंबे एक-दूसरे से कुछ दूरी पर गड़े हुए हैं। दोनों खंबों के शीर्ष और आधार को सरल रेखाओं से मिलाया जाए तो इन दोनों रेखाओं का कटान बिन्दु जमीन से 6 फीट की ऊंचाई से गुजरता है। इन सब जानकारियों के आधार पर क्या आप बता सकते हैं कि दोनों खंबों के बीच की दूरी कितनी है?

3.  एक त्रिभुज की भुजाएं 13, 18 और 31 इंच हैं। तो त्रिभुज का क्षेत्रफल कितना होगा।
4.  50 को 1/2 से विभाजित कीजिए और उसमें 3 जोडिए। अब बताएं कि जवाब क्या आया?
5.  साल में ऐसे कितने महीने होते हैं जिनमें 30 दिन तो होंगे ही?
6.  अगले पृष्ठ पर दिया चित्र देखिए, उसमें 6 गिलास बनाए गए हैं। तीन वाली और तीन भरे हुए। हम चाहते हैं कि गिलासों में एक क्रम स्थापित हो जाए - भरा, खाली, भरा, खाली, ..... बस शर्त यही है कि सिर्फ एक गिलास को हाथ लगाकर ही यह क्रम बनाना है। यानी किसी एक गिलास को छूना है, उसके बाद आप दूसरे किमी गिलास को हाथ नहीं लगा सकते है।

7.  नीचे दी संख्याओं की कतारों को देखिए। इन संख्याओं में से किन्हीं 6 संख्याओं को चुनकर उन पर गोला लगाइए। बस इस बात का ध्यान रखना है कि इन 6 संख्याओं का योग 21 होना चाहिए।

9   9   9
5   5   5
3   3   3
     1   1

जरा सिर खुजलाइए

पिछली दफा जो सिर खुजलाने वाला सवाल दिया गया था उसमें आपको बीस स्थिर बिन्दुओं वाली जमावट में बनने वाले वर्गों को खोजना था। साथ ही आपको 6 ऐसे बिन्दुओं को इस जमावट से हटाना था ताकि किसी भी आकार का वर्ग न बन सके।
इग पहेली के हमें काफी जवाब मिले। बात शायद सही जवाब की उतनी नहीं जितनी आपकी कोशिशों की है। इस पहेली का सही जवाब था 21 वर्ग।
    
इस पहेली के साथ एक रोचक घटना जुड़ी है। इस पहेली को बनाने वाले थे जेलो लुइस जो प्रोफेसर हॉफमेन के नाम से जादू-पहेलियों की किताबें लिखते थे। उनकी सन् 1893 में प्रकाशित किताब 'पज़ल्स ओल्ड एड न्यू' में 20 स्थिर बिन्दुओं वाली पहेली सबसे पहले प्रकाशित हुई थी। उस किताब में बताया गया था कि इन बीम बिन्दुओं से 17 वर्ग बनेंगे। कुछ बरसों के बाद 1909 में पहेलियों की एक पत्रिका 'द स्टेंड मेगेजीन' में इडेनी ने हॉफमेन वाली पहेली में संशोधन करते हुए 19 वर्गों को खोज निकाला। बाद में दो
और वर्ग खोजकर यह संख्या 21 तक जा पहुंची। कई पहेलियों में ऐसा अक्सर होता रहता है कि पहेली के निर्माता एक हल सुझाते हैं, बाद में सवाल के कुछ और हल निकल आते हैं।