जोंक अपने चिपकूपने के लिए जानी जाती हैं। लेकिन शोधकर्ताओं द्वारा हाल ही में खोजी गई एक जोंक प्रजाति की खासियत है हवा में छलांग लगाना।
मेडागास्कर में खोजी गई यह जोंक (Chtonobdella fallax) यहां काफी पाई जाती है। शोधकर्ता बायोट्रॉपिका में इसकी छलांग के बारे में बताते हैं कि यह किसी पत्ती या झाड़ी पर से ज़मीन पर छलांग लगाने के लिए पहले तो किसी सांप की तरह पीछे की ओर सरकती है, और फिर सीधे तनकर अपने शरीर को आगे की ओर फेंकते हुए ज़मीन पर कूद जाती है। थोड़ी ही देर की रिकॉर्डिंग में शोधकर्ताओं ने इसे तीन बार यह करतब करते देखा, जिसके आधार पर उनका कहना है कि जोंक की यह प्रजाति संभवत: अक्सर छलांग लगाती होगी।https://www.amnh.org/explore/news-blogs/research-posts/leaping-leeches इस लिंक पर जाकर आप इसकी दिलचस्प कलाबाज़ी देख सकते हैं।
यह बहस सालों से चली आ रही थी कि ज़मीन पर रहने वाली जोंक अपने मेज़बानों पर कूद सकती हैं या नहीं। जोंक के इस व्यवहार के लिखित किस्से तो लगभग 14वीं सदी से मिलते हैं। लेकिन इन किस्सों की सच्चाई का कोई ठोस प्रमाण नहीं था। अब वैज्ञानिकों के पास छलांग लगाती जोंक के वीडियो हैं।
इनके बारे में तो अभी तो पता ही चला है। ये ऐसा व्यवहार क्यों प्रदर्शित करती हैं, क्या अपने मेज़बानों पर कूदने के लिए छलांग लगाती हैं या कोई और कारण है, उनका भोजन कौन से जानवर हैं? इन सभी सवालों के जवाब अभी अनुत्तरित हैं और शोधकर्ता इनके जवाब खोजने के लिए आगे अध्ययन कर रहे हैं। (स्रोत फीचर्स)
-
Srote - August 2024
- जलवायु संकट पर कार्रवाई की तत्काल आवश्यकता
- कुछ देशों में गायब हुए ग्लेशियर
- जलवायु पर कार्रवाई के लिए रोल-प्ले
- जलवायु परिवर्तन हवाई यात्रा को मुश्किल बना रहा है
- छलांग लगाती जोंक
- अंतत: अमेरिका में एस्बेस्टस पर प्रतिबंध लगाया गया
- शॉपिंग वेबसाइट्स पर पंखों और एसी का बाज़ार सर्वेक्षण
- कीटो आहार अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है
- पिता के खानपान का बेटों के स्वास्थ्य पर असर
- दूर बैठे-बैठे आंखों की देखभाल
- खोपड़ी मिली, तो पक्षी के गुण पता चले
- जैव विकास का चक्र
- विचित्र बैक्टीरिया नए जीन्स बनाते हैं
- एआई संचालित प्रयोगशाला की बड़ी उपलब्धि
- लकड़ी का उपग्रह!
- कृत्रिम बुद्धि निर्देशित जानलेवा स्वायत्त हथियार
- संगीत का जन्म और विकास
- प्राचीन चूल्हों से काल निर्धारण
- धंसती भूमि: कारण और परिणाम (1)
- धंसती भूमि: कारण और परिणाम (2)