डैल-ई और चैटजीपीटी जैसे जनरेटिव एआई (नया निर्माण करने में सक्षम) नवाचारों को विकसित करने वाली कंपनी ओपनएआई ने हाल ही में अपना नया उत्पाद ‘सोरा’ जारी किया है। यह एक ऐसा एआई मॉडल है जो टेक्स्ट से वीडियो निर्माण करने के लिए तैयार किया गया है। कल्पना करें तो यह कुछ ऐसा है कि आप कोई संगीत वीडियो या विज्ञापन देख रहे हैं लेकिन इनमें से कुछ भी वास्तविक दुनिया में मौजूद नहीं है। यही कमाल सोरा ने कर दिखाया है।
इस अत्याधुनिक कृत्रिम बुद्धि साधन को इनपुट के तौर पर तस्वीरें या संक्षिप्त लिखित टेक्स्ट दिया जाता है और वह उसे एक मिनट तक लंबे वीडियो में बदल देता है। कल्पना कीजिए कि एक महिला रात में शहर की एक हलचल भरी सड़क पर आत्मविश्वास से चल रही है, और आसपास जगमगाती रोशनी और पैदल लोगों की भीड़ है। सोरा द्वारा तैयार किए वीडियो में उसकी पोशाक से लेकर सोने की बालियों की चमक तक, हर बारीक से बारीक विवरण सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है। कुछ नमूने देखने के लिए इन लिंक्स पर जाएं:
https://www.youtube.com/watch?v=j8hlMkrfkw4
https://www.wired.com/story/openai-sora-generative-ai-video/
गौरतलब है कि ओपनएआई द्वारा 15 फरवरी को सोरा को जारी करने की घोषणा की गई है लेकिन फिलहाल इसे परीक्षण के लिए कुछ चुनिंदा कलाकार समूहों तथा ‘रेड-टीम’ हैकर्स के उपयोग तक ही सीमित रखा गया है। इस परीक्षण का उद्देश्य इस नवीन और शक्तिशाली तकनीक के सकारात्मक अनुप्रयोगों और संभावित दुरुपयोग दोनों का पता लगाना है।
सोरा की मदद से ऐसे वीडियो निर्मित करना बहुत आसान है। केवल एक साधारण निर्देश से यह ऐसे दृश्य उत्पन्न कर सकता है जिन्हें बनाने के लिए व्यापक संसाधनों और विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है। फिल्मों में कहानी सुनाने से लेकर विज्ञापनों में आभासी यथार्थ के अनुभवों में क्रांति लाने तक, सोरा से रचनात्मक संभावनाओं की पूरी दुनिया खुलती है।
लेकिन ओपनएआई को इस शक्तिशाली साधन को जारी करने के साथ बड़ी ज़िम्मेदारी भी निभानी है। हालांकि कंपनी सोरा की क्षमताओं के नैतिक निहितार्थों को ध्यान में रखते हुए सावधानी से आगे बढ़ रही है, फिर भी इस साधन के नैतिक और ज़िम्मेदार उपयोग पर चर्चा को बढ़ावा देना ज़रूरी है।
ऐसी दुनिया में जहां यथार्थ और सिमुलेशन के बीच की रेखा धुंधली होती जा रही है, सोरा मानवीय सरलता और कृत्रिम बुद्धि की असीमित क्षमता के प्रमाण के रूप में उभरा है। बहरहाल, हम जिस उत्सुकता से इसके सार्वजनिक रूप से जारी होने का इंतज़ार कर रहे हैं उससे एक बात तो निश्चित है कि वीडियो के ज़रिए कहानी सुनाने का भविष्य पहले जैसा नहीं होगा। (स्रोत फीचर्स)
-
Srote - May 2024
- चिकित्सा में महत्व के चलते जोंक पतन
- आप सूंघकर बीमारी पता कर सकते हैं
- एआई निर्मित कैथेटर से संक्रमण की रोकथाम
- जब हंसी मज़ाकिया न हो
- टीकों में सहायक पदार्थों का उपयोग
- अति-संसाधित भोजन नुकसानदेह है
- उपवास: फायदेमंद या नुकसानदेह?
- एंथ्रोपोसीन युग का प्रस्ताव खारिज
- सर्पदंश: वक्त पर प्रभावी उपचार के प्रयास
- माइक्रोप्लास्टिक के स्वास्थ्य प्रभाव
- समतापमंडल से पानी हटाकर गर्मी से राहत
- भीषण गर्मी में भी फूल ठंडा रहता है
- हाइड्रोजन: भविष्य का स्वच्छ ईंधन
- परंपरागत जल संरक्षण की बढ़ती उपयोगिता
- जलमग्न पर्वत शृंखला पर मिली व्यापक जैव विविधता
- भारत में महिलाओं का प्रदर्शन कैसा रहा है?
- यह उभयचर अपने शिशुओं को ‘दूध’ पिलाता है
- परवाने रोशनी के आसपास क्यों मंडराते हैं?
- कृत्रिम बुद्धि: टेक्स्ट को वीडियो में बदला
- π और पाई दिवस
- रॉकेट प्रक्षेपण की नई टेक्नॉलॉजी
- ब्रह्मांड का सबसे चमकीला ज्ञात पिंड
- हर्बेरियम का अवसान: वनस्पति शास्त्र अध्ययन पर संकट