अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण प्रयास करते हुए नासा के वैज्ञानिकों ने रोटेटिंग डेटोनेशन इंजन (आरडीई) नामक एक अभूतपूर्व तकनीक का इजाद किया है। इस नवीन तकनीक को रॉकेट प्रणोदन के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी परिवर्तन के रूप में देखा जा रहा है।
नियंत्रित दहन प्रक्रिया पर निर्भर पारंपरिक तरल ईंधन आधारित इंजनों के विपरीत आरडीई विस्फोटन तकनीक पर काम करते हैं। इसमें एक तेज़, विस्फोटक दहन को अंजाम दिया जाता है जिससे अधिकतम ईंधन दक्षता प्राप्त होती है। गौरतलब है कि पारंपरिक रॉकेट इंजनों में ईंधन को धीरे-धीरे जलाया जाता है और नियंत्रित दहन से उत्पन्न गैसें नोज़ल में से बाहर निकलती हैं और रॉकेट आगे बढ़ता है। दूसरी ओर आरडीई में, संपीड़न और सुपरसॉनिक शॉकवेव की मदद से विस्फोट कराया जाता है जिससे ईंधन का पूर्ण व तत्काल दहन होता है। देखा गया कि इस तरह से करने पर ईंधन का ऊर्जा घनत्व ज़्यादा होता है।
पर्ड्यू विश्वविद्यालय के इंजीनियर स्टीव हेस्टर ने आरडीई के अंदर होने वाले दहन को ‘दोजख की आग’ नाम दिया है जिसमें इंजन के भीतर का तापमान 1200 डिग्री सेल्सियस हो जाता है। यह तकनीक न केवल बेहतर प्रदर्शन प्रदान करती है, बल्कि अंतरिक्ष यान को अधिक दूरी तय करने, उच्च गति प्राप्त करने और बड़े पेलोड ले जाने में सक्षम भी बनाती है।
यह तकनीक ब्रह्मांड की खोज के लिए अधिक कुशल और लागत प्रभावी तरीका प्रदान करती है। जैसे-जैसे वैज्ञानिक इस अत्याधुनिक तकनीक को परिष्कृत और विकसित करते जाएंगे, भविष्य के अंतरिक्ष अभियानों की संभावनाएं पहले से कहीं अधिक उज्जवल होती जाएंगी। (स्रोत फीचर्स)
-
Srote - May 2024
- चिकित्सा में महत्व के चलते जोंक पतन
- आप सूंघकर बीमारी पता कर सकते हैं
- एआई निर्मित कैथेटर से संक्रमण की रोकथाम
- जब हंसी मज़ाकिया न हो
- टीकों में सहायक पदार्थों का उपयोग
- अति-संसाधित भोजन नुकसानदेह है
- उपवास: फायदेमंद या नुकसानदेह?
- एंथ्रोपोसीन युग का प्रस्ताव खारिज
- सर्पदंश: वक्त पर प्रभावी उपचार के प्रयास
- माइक्रोप्लास्टिक के स्वास्थ्य प्रभाव
- समतापमंडल से पानी हटाकर गर्मी से राहत
- भीषण गर्मी में भी फूल ठंडा रहता है
- हाइड्रोजन: भविष्य का स्वच्छ ईंधन
- परंपरागत जल संरक्षण की बढ़ती उपयोगिता
- जलमग्न पर्वत शृंखला पर मिली व्यापक जैव विविधता
- भारत में महिलाओं का प्रदर्शन कैसा रहा है?
- यह उभयचर अपने शिशुओं को ‘दूध’ पिलाता है
- परवाने रोशनी के आसपास क्यों मंडराते हैं?
- कृत्रिम बुद्धि: टेक्स्ट को वीडियो में बदला
- π और पाई दिवस
- रॉकेट प्रक्षेपण की नई टेक्नॉलॉजी
- ब्रह्मांड का सबसे चमकीला ज्ञात पिंड
- हर्बेरियम का अवसान: वनस्पति शास्त्र अध्ययन पर संकट