शोधकर्ताओं ने मेडागास्कर द्वीप पर पंतगे की एक नई प्रजाति का विवरण दिया है जिसकी जीभ अब तक देखे गए किसी भी पतंगे से अधिक लंबी है। इस पतंगे का नाम ज़ेंथोपन प्रैडिक्टा है और यह आर्किड के बहुत लंबे और संकरे फूलों से मकरंद चूसता है।
इस पतंगे का इतिहास बड़ा दिलचस्प है। चार्ल्स डार्विन ने इस तरह के जीव के अस्तित्व की भविष्यवाणी तब कर दी थी जब उन्होंने पहली बार एंग्रैकम सेस्क्विपेडेल नामक ऑर्किड का डील-डौल देखा था (जिसे देखकर उनके मुंह से निकला था, "अरे! कौन सा कीट इससे मकरंद चूस सकता है?")। इसके लगभग 2 दशक बाद, 1903 में, वास्तव में ऐसा पतंगा मिला था। लेकिन तब से ही इसे एक्स. मॉरगेनी नामक प्रजाति की उप-प्रजाति ही माना जाता रहा है, जो मुख्य द्वीप पर पाया जाता है। लेकिन अब नहीं।
कई आकारिकीय और आनुवंशिक परीक्षणों के आधार पर वैज्ञानिकों का तर्क है कि पतंगे का यह संस्करण मुख्य भूभाग की प्रजाति (एक्स. मॉरगेनी) से बहुत अलग है और इसे एक स्वतंत्र प्रजाति का दर्जा मिलना चाहिए।
जंगली पतंगों और संग्रहालय में सहेजे गए नमूनों की डीएनए बारकोडिंग करते हुए शोधकर्ताओं ने पाया कि दोनों तरह के पतंगों के मुख्य जीन अनुक्रम में 7.8 प्रतिशत फर्क है। इस फर्क के चलते, मॉरगेनी पतंगे प्रेडिक्टा की अपेक्षा अन्य मुख्य द्वीप उप-प्रजातियों के अधिक निकट हैं। डीएनए बारकोडिंग जीवों में अंतर पहचानने की तकनीक है।
लेकिन जीभ के मामले में प्रेडिक्टा पतंगे बाज़ी मार लेते हैं। ज़ेंथोपन प्रेडिक्टा की सूंड औसतन 6.6 सेंटीमीटर लंबी पाई गई है। शोधकर्ताओं को प्रेडिक्टा का एक ऐसा सहेजा गया नमूना भी मिला है, जिसकी सूंड पूरी तरह फैलाने पर 28.5 सेंटीमीटर लंबी थी। यह किसी पंतगे में देखी गई सबसे लंबी जीभ है। (स्रोत फीचर्स)
-
Srote - October 2020
- 99.9 प्रतिशत मार दिए, चिंता तो 0.1 प्रतिशत की है
- कोरोनावायरस का प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमला
- कोविड-19 की दीर्घकालीन समस्याएं
- क्यों कम जानलेवा हो रहा है कोविड-19?
- जंगल कटाई और महामारी की संभावना
- सोने से भी महंगा उल्का पिंड
- सस्ते परमाणु बिजली घर की सुरक्षा पर सवाल
- वैज्ञानिक साक्ष्यों की गलतबयानी
- हर बच्चा वैज्ञानिक है
- भारत में विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की स्थिति
- वैज्ञानिक प्रकाशनों में एक्रोनिम और संक्षिप्त रूप
- स्तनपान माताओं को सुरक्षा प्रदान करता है
- गर्भाशय मुख शुक्राणुओं में भेद करता है
- वायरस व ततैया की जुगलबंदी में एक इल्ली की शामत
- एक फल के नीले रंग का अद्भुत रहस्य
- मच्छरों के युगल गीत
- चमगादड़ों की हज़ारों किलोमीटर की उड़ान
- डायनासौर भी कैंसर का शिकार होते थे
- चींटियां कई जंगली पौधे उगाती हैं
- मेंढक के पेट से ज़िंदा बच निकलता है यह गुबरैला
- अमीबा भूलभुलैया में रास्ता ढूंढ सकते हैं