जब बेन्डेड नेवलों की दो सेनाएं आमने-सामने आती हैं तो उनके बीच वैसा ही युद्ध होता है जैसा मानव प्रतिद्वंद्वियों के बीच होता है। अक्सर विजेता समूह हारने वाले समूह के अड़ियल नेवलों को घेरकर खून से लथपथ कर देते हैं। जब नर युद्धरत होते हैं, एक मादा नेवला चुपके से अपने बच्चों के जीन में विविधता तथा जीवित रहने की संभावना बढ़ाने के लिए दुश्मन गुट में से अपना प्रजनन साथी तलाश लेती है।
प्रोसीडिंग्स ऑफ दी नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेस में प्रकाशित शोधपत्र के मुताबिक अफ्रीकी बेन्डेड नेवलों (मंगोस मंगो) के गुटों में आपसी संघर्ष आम घटना है। परंतु आश्चर्यजनक बात तो यह है कि इन लड़ाइयों के पीछे एक मादा नेवला होती है। नेवलों के इस झगड़े में हमेशा मादा के दोनों हाथों में लड्डू होते हैं। एक तो नरों के कत्लेआम के चलते उनकी आबादी संतुलित रहती है। दूसरा, मादा को दुश्मन गुट के बहादुर नरों से प्रजनन करके बेहतर जीन्स प्राप्ति का फायदा मिलता है।
उपरोक्त नतीजे युगांडा के क्वीन एलिज़ाबेथ नेशनल पार्क में 20 वर्षों के अध्ययन से मिले हैं। सवाना में पाए जाने वाले बेन्डेड नेवले औसतन 20-20 सदस्यों के समूहों में रहते हैं जिनमें नर, मादा एवं बच्चे सम्मिलित होते हैं। इनका आवास भूमिगत सुरंगों में होता है जिसके बहुत से द्वार होते हैं। ये अपने मूल गुट में बने रहते हैं। निष्कासन अथवा सदस्यों की अधिक संख्या के कारण समूह के कुछ सदस्य नए गुट बनाते हैं। मूल गुट के साथ बने रहने से सदस्यों की सुरक्षा तो होती है किंतु एक ही समूह में प्रजनन होने के कारण आनुवंशिक विविधता की हानि होती है। ऐसे में गुट की मादाएं प्रजनन के लिए दूसरे गुटों के नरों की ओर आकर्षित होती हैं। अपनी प्रजाति और संतति के अस्तित्व को सुनिश्चित करने के लिए मादा अक्सर प्रतिद्वंद्वी समूहों के उपयुक्त नरों से प्रजनन करने के लिए अपने समूह के नरों को दूसरों के इलाके में ले जाकर युद्ध शुरू करवा देती है।
जब कोई मादा नेवला प्रजननशील होती है तो गुट के चौकीदार उसकी चौबीसों घंटे सुरक्षा करते हैं और गुट का प्रमुख नर ही उससे प्रजनन करता है। चौकीदारों की उपस्थिति में मादा का बाहरी गुट के नरों से प्रजनन करना असंभव होता है। ऐसी परिस्थितियों में चौकीदार नरों को दुश्मन गुट के इलाके में ले जाकर मादा उन्हें युद्ध में झोंक देती है। वैज्ञानिकों ने पाया कि प्रजननशील मादाएं गुट के फैसलों को नरों की तुलना में अधिक प्रभावित करती हैं। मादा के नरों के साथ इस अनुचित व्यवहार को वैज्ञानिक ‘शोषणमूलक नेतृत्व’ कहते हैं, जहां मादा को शायद ही कभी नुकसान होता है और कई बार बहुत सारे नर मारे जाते हैं। वयस्क नरों में से 10 प्रतिशत की मृत्यु अक्सर इसी प्रकार होती है। जैव विकास के नज़रिए से मादा की करतूत उचित लगती है। वैज्ञानिकों का आकलन है कि गुट के बाहर के नरों से उत्पन्न बच्चों के जीवित रहने की संभावना समूह के नरों से उत्पन्न बच्चों से अधिक होती है। अन्य किसी सामाजिक स्तनधारी में ऐसी घटना नहीं देखी गई है। प्लिस्टोसिन तथा होलोसिन युग के प्रारंभ में मानव की शिकारी आबादी में भी ‘शोषणमूलक नेतृत्व’ के कारण गुटीय युद्धों के दौरान 14-18 प्रतिशत नर मारे जाते थे। क्या अफ्रीकी बेन्डेड नेवले के समान मनुष्यों में भी शीर्ष नेतृत्व, बाकी समुदाय को युद्ध में भेजकर खुद सुरक्षित व फायदे में नहीं बना रहता?(स्रोत फीचर्स)
-
Srote - June 2019
- पृथ्वी की प्राचीन चट्टान चांद पर मिली
- विज्ञान कांग्रेस: भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी का वक्तव्य
- शुक्र पृथ्वी का सबसे नज़दीकी ग्रह नहीं है!
- बढ़ता उत्सर्जन पृथ्वी को बहुत गर्म कर देगा
- समुद्री जीवों के लिए जानलेवा हैं गुब्बारे
- 2018 चौथा सबसे गर्म वर्ष रहा
- चांद पर भेजा टाइम कैप्सूल
- पृथ्वी पर वायुमंडल क्यों है?
- भारत में वनों का क्षेत्रफल बढ़ा
- प्रकाश प्रदूषण का हाल एक क्लिक से
- पर्यावरण पर्यटन का बढ़ता कारोबार
- जल संकट से समूचा विश्व जूझ रहा है
- एक झील बहुमत से व्यक्ति बनी
- एक लाख वर्षों से बर्फ के नीचे छिपे महासागर की खोज
- 90 दिनों का अंतरिक्ष अभियान जो 15 वर्षों तक चला
- चीन अंतरिक्ष में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की तैयारी में
- पुरातात्विक कब्र में मिले पैर बांधने के प्रमाण
- जीवन की बारहखड़ी में चार नए अक्षर
- आंतों के बैक्टीरिया बताएंगे आपकी सच्ची उम्र
- बैक्टीरिया, जेनेटिक्स और मूल विज्ञान की समझ
- भारत में नियंत्रित मानव संक्रमण मॉडल की आवश्यकता
- जुड़वां बच्चों के संसार में एक विचित्रता
- स्कूल स्वच्छता अभियान से शिक्षा व स्वास्थ्य में सुधार
- डायनासौर की एक नई नन्ही प्रजाति
- नैनोपार्टिकल से चूहे रात में देखने लगे
- बीमारियों को सूंघने के लिए इलेक्ट्रॉनिक नाक
- परमाणु की एक पुरानी गुत्थी सुलझी
- क्या कोई जीव नींद के बिना जीवित रह सकता है?
- बेकार है छुट्टियों की लंबी नींद
- भोजन में समुद्री घास शामिल करने की ज़रूरत
- हथियारों की दौड़ को कम करना ज़रूरी