हाल ही में साइन्स में प्रकाशित एक शोध पत्र से यह आशा पैदा हुई है कि जो लोग व्यायाम करने में असमर्थ होते हैं, उन्हें व्यायाम के फायदे एक गोली के रूप में दिए जा सकेंगे।
यह बात तो भलीभांति ज्ञात है कि व्यायाम करने से दिमागी स्वास्थ्य में सुधार आता है। देखा गया है कि जो बुज़ुर्ग लोग शारीरिक रूप से सक्रिय रहते हैं, उनमें स्मृतिलोप जैसी समस्याएं कम देखी जाती हैं। चूहों पर किए गए प्रयोगों से भी पता है कि व्यायाम करने वाले चूहों का संज्ञानात्मक प्रदर्शन बेहतर होता है। शोधकर्ता यह भी दर्शा चुके थे किसी युवा चूहे का खून बुज़ुर्ग चूहे को देने पर उसके दिमाग तथा मांसपेशियों की हालत में सुधार आता है।
लेकिन अब कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के वृद्धावस्था शोधकर्ता सौल विलेडा ने बताया है कि यदि नियमित व्यायाम करने वाले चूहों का खून निठल्ले चूहों को दे दिया जाए तो उनका दिमाग भी बेहतर काम करने लगता है। यानी बात सिर्फ युवा खून की नहीं है, बल्कि व्यायाम के लाभ की भी है। और अब शोधकर्ताओं ने व्यायाम करने वाले (सक्रिय) चूहों के खून में एक प्रोटीन खोज निकाला है जो इस असर के लिए ज़िम्मेदार है।
प्रयोग के लिए चूहों के दो दड़बे बनाए गए। इनमें से एक में एक पहिया रखा गया था। ऐसा करने पर निष्क्रिय चूहे भी रात भर में कई मील दौड़ लेते थे। शोधकर्ताओं ने उन चूहों (बुज़ुर्ग और अधेड़) का खून लिया जिनके दड़बे में छ: सप्ताह तक पहिया रखा गया था। यह खून उन चूहों को दिया गया जिनके दड़बे में पहिया नहीं था। तीन सप्ताह की अवधि में आठ बार यह खून देने पर ये निठल्ले चूहे सीखने व स्मृति के परीक्षणों में लगभग पहिए वाले चूहों के समकक्ष आ गए। यह भी देखा गया कि सक्रिय चूहों का खून मिलने के बाद निठल्ले चूहों के दिमाग के हिप्पोकैम्पस वाले हिस्से में तंत्रिकाएं भी ज़्यादा बनी थीं। चूहों का एक समूह और भी था जिसे उतनी ही उम्र के निष्क्रिय चूहों का खून दिया गया था लेकिन इनमें कोई परिवर्तन नहीं देखा गया।
इसके बाद शोधकर्ताओं ने व्यायाम करने वाले चूहों के खून में प्रोटीन्स का विश्लेषण किया। पता चला कि लीवर में बनने वाला एक एंज़ाइम (Gpld1) इनमें ज़्यादा था। जब इस एंज़ाइम का जीन निठल्ले चूहों के लीवर में पहुंचाया गया तो वहां यह एंज़ाइम ज़्यादा बनने लगा और वे लगभग उन चूहों के समकक्ष पहुंच गए जिन्हें तीन सप्ताह तक व्यायाम करने वाले चूहों का खून दिया गया था।
टीम ने यह भी पाया कि नियमित रूप से व्यायाम करने वाले इंसानों में Gpld1 का स्तर ज़्यादा था। इसका मतलब है कि चूहों पर मिले नतीजे शायद मनुष्यों पर लागू हो सकते हैं।
अब विलेडा की टीम का विचार है कि इसके आधार पर एक औषधि तैयार की जाए, जो उन लोगों की मदद कर सकेगी जो उम्र या किसी अन्य कारण से व्यायाम नहीं कर सकते। लेकिन साथ ही वे कहते हैं कि सामान्य नियमित व्यायाम का कोई विकल्प नहीं है क्योंकि औषधि शायद किसी एक घटक पर काम करती है। व्यायाम से मिलने वाला लाभ कई कारकों का मिला-जुला रूप हो सकता है।(स्रोत फीचर्स)
-
Srote - February 2019
- स्पाइनल क्षति से ग्रस्त लोगों के लिए आशा की किरण
- कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य पूरा नहीं कर पा रहे राष्ट्र
- दिमाग की कोशिकाएं अपने जीन बदलती रहती हैं
- वायरस से लड़ने मे मददगार गुड़ और अदरक
- हंसने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
- गर्भाशय में भ्रूण की सुरक्षा
- मलेरिया का बढ़ता प्रकोप
- मस्तिष्क को भी प्रभावित करता है वायु प्रदूषण
- एक दशक में प्रति व्यक्ति शराब खपत दुगनी हुई
- मनुष्य का शिशु असहाय क्यों?
- मंगल पर मीथेन का रहस्य
- नकली चांद की चांदनी से रोशन होगा चीन!
- सितारों की आतिशबाज़ी का अंदेशा
- दक्षिण अफ्रीका में घुसपैठी प्रजातियों का आतंक
- पर्यावरण शिक्षा का एक अनोखा कार्यक्रम
- अरावली पहाड़ियां बची रहीं, तो पर्यावरण भी बचा रहेगा
- उजड़े वनों में हरियाली लौट सकती है
- मकड़ी का रेशम स्टील से 5 गुना मज़बूत
- हवा में टंगे आलू
- खतरे में है ओरांगुटान की नई प्रजाति
- ओरांगुटान अतीत के बारे में बात करते हैं
- ज़िद से नहीं, जज़्बे से बचेंगे एशियाई शेर
- बिना इंजन के विमान ने भरी उड़ान
- बिच्छू का ज़हर निकालने वाला रोबोट
- यौन हिंसा के खिलाफ आवाज़ों को मिला सम्मान
- परीक्षाएं: भिन्न-सक्षम व्यक्तियों के लिए समान धरातल
- सावधान! ऐप चुरा रहे हैं निजी डैटा
- बिल्लियां साफ-सुथरी कैसे बनी रहती हैं