एक पतंगे का कैटरपिलर है जिसका सिर थोड़ा अजीब सा दिखता है - लगता है कि उसने हैट पहनी है। इसी वजह से इसका नाम पड़ा है पगला हैटरपिलर। और यह हैट बनी होती है उसके पुराने सिरों से।
दरअसल, उरबा लुगेन्स (Urabalugens) की इल्ली यानी कैटरपिलर जब वृद्धि करता है तो अन्य कीटों के समान यह भी अपनी त्वचा का प्रमोचन करता है और साथ में अपने बाह्य कंकाल का भी। ऐसा यह 13 बार तक करता है और अंत में प्यूपा में तबदील हो जाता है। फिर प्यूपा वयस्क कीट में कायांतरित हो जाता है।
चौथी बार के प्रमोचन के बाद यह अपने सिर की त्वचा व कंकाल अलग तो करता है लेकिन उसे छोड़ता नहीं। हर प्रमोचन के बाद पहले वाला सिर वहीं का वहीं बना रहता है और धीरे-धीरे सिरों की एक मीनार बन जाती है।
यह पतंगा मुख्य रूप से ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड में पाया जाता है। इसका एक नाम गम लीफ स्केलेटनाइज़र भी है। कारण यह है कि यह कैटरपिलर युकेलिप्टस की पत्तियों को इस तरह कुतरता है कि अंत में उनकी शिराओं का कंकाल ही बच जाता है।
क्वींसलैंड के अकशेरुकी संसाधन केंद्र मिनीबेस्ट वाइल्डलाइफ के एलन हेंडरसन का कहना है कि यह मीनारनुमा रचना सिर्फ सजावट की वस्तु नहीं है। यह मीनार कैटरपिलर की रक्षा भी करती है। कैटरपिलर इसकी मदद से शिकारियों को खदेड़ने का काम करता है।(स्रोत फीचर्स)
-
Srote - February 2018
- जेनेटिक कोड में दो नए क्षार जोड़े गए
- जीवित रहने के लिए बैक्टीरिया का जुगाड़
- भारत में एलईडी बल्ब की कहानी
- आनुवंशिकी की बारहखड़ी ही बदल डाली
- मूंगफली को ज़्यादा सुरक्षित बनाया
- मस्तिष्क और दवा: प्लेसिबो और नोसिबो
- बाघों की गणना में उपयोगी तकनीकें
- कीटों की घटती संख्या
- हवा के बुलबुले में खुद को सुरक्षित रखती मक्खी
- क्या नर चिम्पैंज़ी नवजात चिम्पैंज़ी को खा जाते हैं
- सांप के शिकार होते लोग और एंटी-वेनम
- हीमोफीलिया के लिए जीन उपचार
- फ्लू टीके की खामियां उत्पादन प्रक्रिया का परिणाम
- कार्बन उत्सर्जन में 2 फीसदी वृद्धि का अंदेशा
- वैज्ञानिक दृष्टिकोण और शिक्षा
- दुगना भोजन पाने का गुर
- त्रि-आयामी चित्रण तकनीक के बढ़ते कदम
- क्या मच्छरों की प्रकृति में कोई भूमिका है?
- बेहतर निदान टी.बी को रोकने में विफल
- नकारात्मक परिणामों के लिए पुरस्कार
- नोबेल और इगनोबेल पुरस्कार
- नवजात शिशुओं का संख्याज्ञान
- पुरुषों में बांझपन महिलाओं के लिए राहत
- ग्रेस हॉपर: कंप्यूटरों को अंग्रेज़ी समझाने की कोशिश
- गाड़ी सटाकर खड़ी करने से कोई फायदा नहीं
- जीएम केले के सकारात्मक परिणाम
- प्रदूषित पानी में व्हेल का अनुकूलन