मेक्सिकन नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ एंथ्रोपोलॉजी एंड हिस्ट्री के पुरातत्वविदों को माया सभ्यता का पत्थरों से बना एक महल मिला है जो कुछ हज़ार वर्ष से भी अधिक पुराना है। माया सभ्यता वर्तमान के दक्षिणी मेक्सिको से लेकर ग्वाटेमाला, बेलीज़ और होंडुरास तक फैली हुई थी। इस सभ्यता को ऊंचे-ऊंचे पिरामिड, धातुकला, सिंचाई प्रणाली तथा कृषि के साथ-साथ जटिल चित्रलिपि के लिए जाना जाता है।
पुरातत्वविदों का मानना है कि यह महल खास तौर पर समाज के अभिजात्य वर्ग के लोगों के लिए तैयार किया गया था। गौरतलब है कि वैज्ञानिक कई वर्षों से महल के आस-पास माया सभ्यता स्थल की खुदाई और इमारतों के जीर्णोद्धार का कार्य कर रहे थे। यह पुरातात्विक स्थल मशहूर शहर कानकुन से लगभग 160 किलोमीटर पश्चिम में कुलुबा में है।
वैज्ञानिकों ने इस महल पर अध्ययन हाल ही में शुरू किया है। महल में 180 फीट लंबे, 50 फीट चौड़े और 20 फीट ऊंचे छह कमरे हैं। चूंकि यह महल काफी बड़ा था इसलिए इसे पूरी तरह से बहाल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुरातत्वविदों की टीम के प्रमुख अल्फ्रेडो बरेरा रूबियो के अनुसार इस महल में कमरों के साथ अग्नि-वेदिका, भट्टी और रिहायशी कमरों के अलावा सीढ़ियां भी मौजूद थीं। महल का अध्ययन करने से मालूम चलता है कि दो अलग-अलग समय के दौरान लोग यहां रहे - एक तो 900 से 600 ईसा पूर्व के दौरान और दूसरा 1050 से 850 ईसा पूर्व के दौरान। इस क्षेत्र की स्थापत्य विशेषताओं की जानकारी के अभाव में मुख्य उद्देश्य इस सांस्कृतिक विरासत की बहाली और वास्तुकला का अध्ययन करना था।
अध्ययन के दौरान टीम को कुछ द्वितीयक कब्रें भी मिलीं, यानी पहले कहीं दफन किए शव को निकालकर इन कब्रों में फिर से दफनाया गया था। इनकी मदद से आगे चलकर इस सभ्यता के लोगों की उम्र, लिंग और उनकी तंदुरुस्ती के बारे में पता लगाया जा सकेगा।
हालांकि इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि 800 से 1000 ईसा पूर्व के बीच यह सभ्यता का खत्म क्यों हुई, फिर भी कुछ शोधकर्ता मानते हैं कि वनों की कटाई और सूखे के कारण यह सभ्यता नष्ट हुई होगी।(स्रोत फीचर्स)
-
Srote - September 2021
- कोविड-19: विभिन्न देशों के स्कूल सम्बंधी अनुभव
- डेल्टा संस्करण और महामारी का नया दौर
- सुपर-एंटीबॉडी से भविष्य की महामारियों पर नियंत्रण
- जीवित मलेरिया परजीवी से निर्मित टीके की सफलता
- दिमाग को सतर्क और सक्रिय रखें
- शोथ आधारित आयु-घड़ी
- हबल दूरबीन लौट आई है!
- मुंह के कैंसर का बढ़ता संकट
- अमेरिका में चार बांधों को हटाने का अभियान
- अपने उपकरण की मरम्मत का अधिकार
- टेक्नॉलॉजी का सहस्राब्दी पुरस्कार
- कोयला बिजली संयंत्रों की समय-पूर्व सेवानिवृत्ति
- श्रवण यंत्रों की बैटरियां और अक्षय ऊर्जा का भविष्य
- शिपिंग नियम: हवा तो स्वच्छ लेकिन जल प्रदूषण
- चंद्रमा के डगमगाने से बाढ़ों की संभावना
- पौधे और कीट के बीच जीन का स्थानांतरण
- मादा नेवलों में विचित्र प्रसव-तालमेल
- फलियों को सख्त खोल कैसे मिला
- प्राचीन मानव और आधुनिक मानव साथ-साथ रहे थे
- मोटापे से बचाने वाला दुर्लभ उत्परिवर्तन
- मल जीवाश्म में गुबरैले की नई प्रजाति
- ठंडक देने वाले ‘दर्पण’ वस्त्र