प्रवासी बोबोलिंक पक्षियों के स्वास्थ्य को, उनके प्रजनन स्थल से दूर किसी अन्य स्थल के बाहरी कारक काफी प्रभावित करते हैं। लेकिन मुश्किल यह है कि सर्दियों के मौसम में अपने प्रवास के दौरान जब ये पक्षी दक्षिण अमेरिका में फैल जाते हैं तब इन्हें कौन-कौन से कारक प्रभावित करते हैं, इस पर निगरानी रखना मुश्किल होता है। इस संदर्भ में हाल ही में कॉन्डोर: ऑर्निथोलॉजिकल एप्लीकेशंस में प्रकाशित अध्ययन में शोधकर्ताओं ने प्रवास के दौरान पक्षियों पर नज़र रखने के एक नए तरीके के बारे में बताया है। शोधकर्ताओं ने बोबोलिंक नामक विलुप्तप्राय प्रवासी पक्षी के प्रवास के दौरान उनके आहार के बारे में पता लगाने के लिए उनके पंखों में कार्बन यौगिकों का विश्लेषण किया। इन यौगिकों का संघटन इस बात से निर्धारित होता है कि पक्षी ने किस तरह की वनस्पति को अपना भोजन बनाया है।
बोबोलिंक पक्षी के शीतकालीन प्रवास स्थल - दक्षिण अमेरिका - में पाई जाने वाली अधिकतर घासों और धान में कार्बन समस्थानिकों का अनुपात अलग-अलग होता है। वरमॉन्ट सेन्टर फॉर इकोस्टडी की रोसलिंड रेन्फ्रू और उनके साथियों ने पौधों की इसी विशेषता का फायदा उठाया। इसके लिए उन्होंने दक्षिणी अमेरिका के चावल उत्पादन स्थल, घास के मैदान और उत्तरी अमेरिका के प्रजनन स्थल से बोबोलिंक पक्षियों के पंख के नमूने एकत्रित किए।
पंखों में कार्बन समस्थानिकों के अनुपात का पता लगाने पर पता चला कि दक्षिण अमेरिका के धान और गैर-धान वाले इलाकों में बोबोलिंक के आहार में फर्क स्पष्ट झलकता था। उत्तरी अमेरिका से लिए गए पंखों के नमूनों में दिखा कि सर्दियों के दौरान अधिकतर पक्षियों के भोजन में चावल शामिल नहीं था लेकिन ठंड के मौसम के अंत में, जब धान पककर तैयार होता था और उत्तर की ओर वापसी का समय था,तब उनके भोजन में काफी चावल था।
अनुमान है कि उत्तर की ओर वापसी यात्रा करने के लिए चावल इन पक्षियों को अधिक ऊर्जा देता होगा। लेकिन एक संभावना यह भी है कि इस भोजन से वे फसलों पर छिड़के जाने वाले कीटनाशकों के अधिक संपर्क में आएंगे और उन्हें किसानों से खतरा बढ़ जाएगा, जो उन्हें फसल को नुकसान पहुंचाने वाले पक्षियों की तरह देखते हैं।
शोधकर्ताओं के मुताबिक विलुप्तप्राय बोबोलिंक के संरक्षण के लिए ज़रूरी है कि उनको पोषण देने वाले घास के मैदानों का संरक्षण किया जाए, हानिकारक कीटनाशकों का उपयोग कम करने के लिए एकीकृत कीट प्रबंधन को बढ़ावा दिया जाए और इन पक्षियों द्वारा खाई गई फसल के लिए किसानों को मुआवज़ा दिया जाए।(स्रोत फीचर्स)
-
Srote - September 2017
- रक्षक रसायनों के असर से शाकाहारी बने मांसाहारी
- जल, थल मल : आदमजात को आईना दिखाती एक अनूठी किताब
- प्रोफेसर यश पाल का जाना
- प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रोफेसर यू.आर. राव का जाना
- प्रसिद्ध वैज्ञानिक पी.एम. भार्गव नहीं रहे
- ध्रुवीय भालुओं पर बर्फ खिसकने का असर
- लीची से मौतों पर विवाद जारी है
- प्रयोगशाला में वायरस बनाया गया
- अहमदाबाद अब विश्व धरोहर शहर
- जीनोमिक टीका आशा जगा रहा है
- गर्भधारण और गर्भनिरोधक: कहानी सहेली की
- कहीं पर्यावरण विरोधी तो नहीं कचरे से बिजली?
- फिर हमला कर सकता है रैंसमवेयर
- ग्रहों की व्यवस्था ब्राहृांड में एक-सी है
- ज़्यादातर अमरीकी बच्चों का जन्म सुबह 8 बजे
- काले होने का क्रीम
- प्राचीन काल का महान वैज्ञानिक हिपार्कस
- नींद की कमी कोशिकाओं को बूढ़ा करती है
- कैसे बचेगी जैव विविधता?
- पौधों में सूखे से निपटने के बेशुमार रास्ते
- स्कूलों में साफ पेयजल की उपलब्धि ज़रूरी
- कुत्तों की इंसानों से इतनी दोस्ती कैसे
- क्या आप मच्छरों को लुभाते हैं?
- जंतु-मुक्त मांस बाज़ार में आने वाला है
- प्रोटॉन हमारी कल्पना से हल्के हैं
- टी. रेक्स की त्वचा पर पंख थे या शल्क?
- मध्यम आकार के प्राणि सबसे तेज़ क्यों?
- मधुमक्खियों पर कीटनाशकों का प्रभाव
- रंग-बिरंगी आतिशबाज़ी और कैंसर