हाल ही में किए गए मैदानी प्रयोगों से पता चला है कि मधुमक्खियों का गुंजन किसानों को बता सकता है कि वे किन फूलों का परागण कर रही हैं और कितनी तादाद में। गौरतलब है कि परागण फसल उत्पादन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण क्रिया है। इस क्रिया में नर फूल के पराग कण मादा प्रजनन अंगों तक पहुंचते हैं और उनका निषेचन होकर फल तथा बीज बनते हैं।
आम तौर पर कोई एक मधुमक्खी प्रजाति-विशिष्ट के फूलों का ही परागण सम्पन्न करती है। वैसे तो खेतों के आसपास मधुमक्खियों को देखकर बताया जा सकता है कि वे किन फूलों का परागण कर रही हैं। किंतु वह प्रक्रिया काफी श्रमसाध्य होती है। अब कोलेरैडो में कुछ शोधकर्ताओं ने यही काम मधुमक्खियों के गुंजन की आवाज़ को रिकॉर्ड करके करने में सफलता प्राप्त की है।
सबसे पहले शोधकर्ताओं ने विभिन्न मधुमक्खी प्रजातियों के शरीर के लक्षणों का मापन किया - उनकी जीभ की लंबाई, पंखों की लंबाई, शरीर का आकार वगैरह। इन चीज़ों का असर इस बात पर पड़ता है कि कौन-सी प्रजाति किस फूल का परागण कर सकती है और यह भी पता चलता है कि उसकी गुंजन की ध्वनि कैसी होगी। अंतत: शोधकर्ता दो मधुमक्खियों के ध्वनि-हस्ताक्षर पकड़ने में सफल रहे - बॉम्बस बालटीटस और बॉम्बस सिल्वीकोला। यह तो पता ही था कि इनमें से कौन-सी प्रजाति किस वनस्पति के फूलों का परागण करती है।
इसके बाद शोधकर्ताओं ने जंगली फूलों के दो प्लॉट्स पर मधुमक्खियों की आवाज़ें रिकॉर्ड कीं। गुंजन को सुनकर ही शोधकर्ता यह बताने में सफल रहे कि किसी इलाके में कितनी मधुमक्खियां हैं। प्लॉस-वन नामक शोध पत्रिका में उन्होंने बताया है कि वे यह स्थापित कर पाए कि किस तरह की ध्वनि वाली मधुमक्खियां किस तरह के क्लवर फूलों को परागित कर रही हैं। अर्थात वे मात्र गुंजन की रिकॉर्डिंग के आधार पर यह बता सकते हैं कि कौन-कौन-सी मधुमक्खियां कितनी संख्या में उपस्थित हैं और वे क्या कर रही हैं। और किसी खेत में ध्वनि-चित्र देखकर यह बताया जा सकता है कि क्या जो मधुमक्खियां वहां उपस्थित हैं वे बोई गई फसल के लिए उपयुक्त हैं या कोई फेरबदल करने की ज़रूरत है। (स्रोत फीचर्स)
-
Srote - October 2018
- स्वायत्त जानलेवा रोबोट न बनाने की शपथ
- यान के उतरने पर चांद को कितना नुकसान
- एक अनोखे धूमकेतु की खोज
- समुद्र तल में बिछे इंटरनेट केबल से भूकंप का अंदाज़ा
- क्यों ऊंटनी के दूध से दही नहीं जमता?
- चूहों में खोई याददाश्त वापस लाई गई
- टूरेट सिंड्रोम विवश कर देता है
- एयर कंडीशनर में परिवर्तन से ऊर्जा बचत की उम्मीद
- जानवरों को भी है जीने का अधिकार
- जलवायु परिवर्तन और आत्महत्या का सम्बंध
- जैव-विकास को दिशा देकर संरक्षण के प्रयास
- दबाव में बदलता बर्फ का स्वरुप
- सुर्खाब: मामला भ्रामक है
- भारत के ऊर्जा दक्षता कार्यक्रमों का मूल्यांकन
- जापान: युग की समाप्ति और कंप्यूटर की दशा
- स्मार्टफोन के क्लिक से रंग बदलते कपड़े
- घोड़ा फुर्र-फुर्र क्यों करता रहता है?
- घोड़े आपके हावभाव को याद रखते हैं
- पेड़ों के अनगिनत लाभ
- पृथ्वी के भूगर्भीय इतिहास में नया युग
- पानी के अभाव में कोका कोला पी रहे हैं लोग
- घाव की निगरानी और ज़रूरी होने पर दवा देती पट्टी
- अब बृहस्पति के पूरे 79 चांद हैं
- क्या कृत्रिम गर्भाशय बनाना संभव है?
- टेस्ट ट्यूब शिशु के चालीस साल
- थोड़ा ही सही, सूरज भी सिकुड़ता है
- बेतरतीब संख्याओं में बढ़ती दिलचस्पी
- माया सभ्यता में चॉकलेट एक मुद्रा थी