प्रमाण बता रहे हैं कि कोयले की विदाई और नवीकरणीय ऊर्जा का स्वागत करने की बेला आ चुकी है। दो सौ साल पहले ब्रिटेन से शु डिग्री होकर औद्योगिक क्रांति ऊर्जा के जिस स्रोत के दम पर फैली थी वह कोयला ही था। यह ऊर्जा का इतना सस्ता और आसानी से उपलब्ध स्रोत जो था। मगर अब एक बार फिर सब कुछ बदलने को है।
पिछले वर्ष यूके की कोयला खपत वर्ष 1800 के बाद न्यूनतम रही। अप्रैल में तो एक दिन ऐसा भी था जब यूके के किसी भी बिजली घर में कोयला जलाया ही नहीं गया। और तो और, पूरी दुनिया में कोयले की उपलब्धता भी घट रही है। दुनिया भर में प्रति वर्ष पहले से कम कोयले का खनन हो रहा है। कई देश कोयला-आधारित ताप बिजली संयंत्रों को अलविदा कह रहे हैं।
इसके साथ ही नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से बिजली उत्पादन में तेज़ी से वृद्धि हो रही है। इस क्षेत्र में पवन व सौर ऊर्जा अग्रणी हैं। आज पूरी दुनिया में कुल ऊर्जा में से 11.3 प्रतिशत इन्हीं नवीकरणीय स्रोतों से प्राप्त हो रही है। मुख्य कारण यह है कि सौर व पवन ऊर्जा संयंत्र लगाने की लागत तेज़ी से कम हो रही है।
कुल मिलाकर सारे संकेत बता रहे हैं कि दुनिया कोयले को छोड़कर नवीकरणीय स्रोतों की ओर बढ़ रही है और जलवायु पर इसका अच्छा असर होने की संभावना है। शायद हम अंतत: जलवायु परिवर्तन को थाम सकेंगे।
मगर फिलहाल बहुत आशावादी होने की बेला नहीं आई है। आज भी जीवाश्म ईंधन ऊर्जा के प्रमुख स्रोत बने हुए हैं। गैस और तेल की मांग बढ़ रही है और आज भी अधिकांश बिजली जीवाश्म ईंधनों से ही बनाई जा रही है। वैसे आज भी परिवहन (जिसमें सड़क, समुद्री और हवाई परिवहन शामिल है) के लिए हमारे पास जीवाश्म ईंधन का कोई विकल्प नहीं है।
अलबत्ता, इतना कहा जा सकता है कि ऊर्जा के संदर्भ में हवा का रुख बदला है और विकल्पों की तलाश पहले से कहीं अधिक तेज़ी से की जा रही है। (स्रोत फीचर्स)
-
Srote - December 2020
- संपूर्ण लॉकडाउन के विकल्प
- कोविड-19 मौतों में वायु प्रदूषण का योगदान
- कोरोनावायरस की जांच अब सिर्फ 5 मिनट में
- कोविड-19 का तंत्रिका तंत्र पर प्रभाव
- कोविड-19 और भू-चुंबकत्व: शोध पत्र हटाया गया
- न्यूयॉर्क युनिवर्सिटी ने हटाया सैकलर परिवार का नाम
- कुछ टीकों से एड्स जोखिम में वृद्धि की चेतावनी
- विज्ञान के नोबेल पुरस्कार
- ब्लैक होल से निकला भौतिकी का नोबेल
- रसायन शास्त्र का नोबेल जेनेटिक कैंची के लिए
- क्यूबा ने दिखाई पर्यावरण रक्षक खेती की राह
- अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में तीन हज़ार प्रयोग
- जलवायु की उथल-पुथल का प्राचीन औज़ारों पर असर
- वैश्विक तापमान में वृद्धि और खाद्य सुरक्षा
- रूबेला वायरस को मिले दो साथी
- कान बजने का झटकेदार इलाज
- विद्युत-चुम्बकीय क्षेत्र से मधुमेह के उपचार की संभावना
- अल्ज़ाइमर की संभावना बताएगी कृत्रिम बुद्धि
- नमक से बढ़ जाती है मिठास!
- माइक्रोप्लास्टिक्स: इकॉलॉजी व जीवों पर नया संकट
- ओज़ोन परत बचेगी तभी जीवन बचेगा
- टार्डिग्रेड का सुरक्षा कवच है प्रतिदीप्ति
- चीन के दुर्लभ पक्षियों के बदलते इलाके
- कठफोड़वा में अखाड़ेबाज़ी
- मैडागास्कर के विशालकाय जीव कैसे खत्म हो गए
- बगैर बैटरी बिजली चालित वाहन
- मायोपिया से बचाव के उपाय
- प्लैनेट-9 की तलाश में एक नई तकनीक का उपयोग
- महिलाएं भी शिकार करती थीं!