पृथ्वी से करीब 650 प्रकाश वर्ष की दूरी पर एक ग्रह खोजा गया है जिसका तापमान लगभग किसी छोटे तारे के बराबर (4300 डिग्री सेल्सियस) है।
ओहायो स्टेट विश्वविद्यालय के बी. स्कॉट गॉडी और उनके साथी निकले तो थे ऐसे ग्रहों की खोज में जहां जीवन की संभावना हो सकती है किंतु उन्हें मिला KELT-9b नामक यह ग्रह जो अपने सूरज की परिक्रमा बहुत नज़दीक रहकर करता है। इसे अपनी परिक्रमा पूरी करने में लगभग डेढ़ दिन (यानी पृथ्वी का डेढ़ दिन) लगता है और यह कुछ इस तरह अपनी धुरी पर घूमता है कि इसका एक ही हिस्सा हमेशा इसके सूरज की ओर रहता है। इस वजह से वह हिस्सा बहुत गर्म हो जाता है जबकि दूसरी ओर वाला हिस्सा अपेक्षाकृत कम गर्म रहता है।
वैसे तो खगोल शास्त्रियों की दिलचस्पी ऐसे ग्रहों को खोजने में नहीं रहती क्योंकि बहुत गर्म या बहुत ठंडे ग्रहों पर जीवन की संभावना नहीं है। लिहाज़ा, बाह्य ग्रहों (यानी हमारे सौर मंडल से बाहर के ग्रहों) की खोज ऐसे ग्रहों पर केंद्रित रही है जिनका तापमान ठीक-ठाक रेंज में हो।
ऐसे ग्रहों को दूरबीनों से देख पाना भी मुश्किल होता है। ऐसे दूरस्थ ग्रहों को देखने के लिए खगोल शास्त्री जो तकनीक अपनाते हैं, वह यह है कि जब कोई ग्रह हमारे और उसके अपने तारे के बीच से गुज़रता है तो हम तक पहुंचने वाले तारे के प्रकाश में हल्की-सी कमी आती है। किंतु ऐसे अत्यंत चमकीले तारों का प्रकाश इतना तेज़ होता है कि ग्रह सामने से गुज़र जाए तो भी कोई फर्क नहीं पड़ता।
KELT-9b जिस तारे के चक्कर काट रहा है वह बहुत गर्म है। उसकी गर्मी और बहुत पास होने के कारण KELT-9b एक गैसीय ग्रह है और तेज़ी से अपनी गैस को गंवा रहा है। यह एक विशेष स्थिति है जिसका अध्ययन करना खगोल शास्त्रियों के लिए ज्ञानवर्धक हो सकता है। अभी कुछ नहीं कहा जा सकता कि जिस रफ्तार से KELT-9b गैसों को गंवा रहा है, उसके चलते यह कितने समय तक अस्तित्व में रहेगा। मगर वैज्ञानिक मान रहे हैं कि जब वह तारा फैलकर इस ग्रह को अपने में समेटने की स्थिति में आएगा तब तक इस ग्रह का वजूद स्वत: मिट चुका होगा। किंतु इतना तो स्पष्ट है कि ब्रह्मांड में ग्रहों की विविधता बहुत अधिक है। आप जब सोचते हैं कि किसी सूरज के इतने नज़दीक कोई ग्रह हो ही नहीं सकता, तब अचानक वहां आपको किसी ग्रह की उपस्थिति का पता चलता है। (स्रोत फीचर्स)
-
Srote - May 2018
- उत्तर-पूर्वी भारत में नई वनस्पति प्रजाति की खोज
- मनुष्य पहुंच जाएं, तो जानवर दूर रहते हैं
- चींटियां अपने घायल साथियों की देखभाल करती हैं
- कॉन्टैक्ट लेंस द्वारा ग्लूकोज़ की निगरानी
- कंप्यूटर की-बोर्ड लिंगभेद कर सकता है
- शरीर पर मस्तिष्क की विजय: स्टीफन हॉकिंग
- माइटोकॉण्ड्रिया: कोशिका को ताकत देते मेहमान
- यह स्टारफिश चमकती है, देखती है
- डीएनए जो बेकार लगता था
- थूक का प्रोटीन आंतों के संक्रमण से बचाता है
- विज्ञान, वैज्ञानिक और समाज: एक सामाजिक अनुबंध
- बढ़ता तापमान और कछुओं में लिंग संतुलन
- प्राचीन काल का महान वैज्ञानिक पायथागोरस
- थर्मोकोल का निपटान होगा आसान
- वैज्ञानिक स्वभाव और वैज्ञानिकों की भूमिका
- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर कैंसर से बचाव
- टैटू इतने टिकाऊ कैसे होते हैं?
- वह युगांतरकारी वैज्ञानिक
- कीटभक्षी पौधे वीनस फ्लाईट्रै्रेप से बचाव
- चांद की बड़ी तोंद और पृथ्वी के समंदर
- ट्रांसजेंडर महिला द्वारा स्तनपान कराया गया
- लाइकेन में फफूंद अपने जीन गंवा देती है
- दुनिया का पहला फूल कैसा दिखता था?
- ट्विटर पर झूठी खबरें ज़्यादा तेज़ चलती हैं
- बेटे ग्राहम: तरल कागज़