पिछले कुछ वर्षों से जेनेटिक रूप से परिवर्तित खाद्य फसलों को लेकर तीखी बहस जारी है। एक समय पर भारत में बहस के केंद्र में जेनेटिक रूप से परिवर्तित बैंगन (जीएम बैंगन) था। वैसे सरसों को लेकर भी वाद विवाद चल रहा था। इस सारी बहस के बीच भारत की जेनेटिक इंजीनियरिंग मूल्यांकन समिति (पर्यावरण मंत्रालय) ने जीएम सरसों को उपभोग के लिए सुरक्षित घोषित कर दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद जल्दी ही मंत्रालय द्वारा इस फसल को उगाने की मंज़ूरी मिल जाएगी।
जीएम सरसों के विकास का काम पिछले एक दशक से चल रहा था। दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. दीपक पेंटल के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की एक टीम ने सरसों के जीनोम में मिट्टी में पाए जाने वाले एक बैक्टीरिया बैसिलस एमायलोलिक्वीफेसिएन्स से कई सारे जीन्स जोड़े हैं। इनकी उपस्थिति से सरसों का संकरण करवाना आसान हो जाएगा। आम तौर पर सरसों में स्व-निषेचन होता है जिसके चलते उच्च उपज वाली संकर किस्में तैयार करना कठिन है।
इसके सुरक्षित होने को लेकर विवादों के चलते जेनेटिक इंजीनियरिंग मूल्यांकन समिति द्वारा एक समीक्षा प्रक्रिया शुरु की गई थी। इसके लिए पहले एक स्थिति रिपोर्ट जारी की गई थी और उस पर कोई 700 टिप्पणियां प्राप्त हुई थीं। इन टिप्पणियों का अध्ययन करने के बाद समिति ने निर्णय किया कि जीएम सरसों मानव उपभोग के लिए सुरक्षित व पौष्टिक है।
समिति ने निर्णय लिया है कि वह पर्यावरण मंत्रालय को सिफारिश करेगी कि जीएम सरसों को अगले चार वर्षों तक उगाने की अनुमति दे दे। इस सिफारिश के आधार पर अंतिम निर्णय पर्यावरण मंत्रालय लेगा। (स्रोत फीचर्स)
-
Srote - November 2017
- आवाज़ पैदा करते हैं, सुनते नहीं ये मेंढक!
- क्या मनुष्य का विकास जारी है?
- शार्क अनुमान से ज़्यादा जीती हैं
- चिम्पैंज़ी में भी अल्ज़ाइमर के लक्षण देखे गए
- हल्का-फुल्का, नज़रें चुराता न्यूट्रिनो
- जेंडर छवियां बहुत कम उम्र में बनने लगती हैं
- पारिजात, हरसिंगार और बाओबाब
- भाप बनकर उड़ते पानी से ऊर्जा
- पुरुषों के लिए प्रजनन-रोधक गोली
- सौर ऊर्जा के दोहन के लिए कृत्रिम पत्ती
- परमाणु ऊर्जा के लिए थोरियम का उपयोग
- अकाल अच्छे कामों का भी
- अब जल्द भरेंगे गहरे घाव
- उच्च शिक्षा संस्थान और स्कूली विज्ञान शिक्षा
- विनम्र कौआ हमारी सोच से ज़्यादा चालाक है
- नेत्रदान की आसान होती तकनीक
- चमगादड़ों को दृष्टिभ्रम
- जीएम फसलों पर संसदीय समिति की रिपोर्ट
- बिटकॉइन के हाथों में जा रहा है बाज़ार
- प्राचीन काल के महान वैज्ञानिक अरस्तू
- कीटों की मदद से कीटों पर नियंत्रण
- ब्रह्मचारी मोर के आंसू और गर्भवती मोरनी
- रक्त कैंसर को थामने में विटामिन सी कारगर
- इन मछलियों को डायबिटीज़ क्यों नहीं होता?
- पूर्वाग्रहों से निपटना आसान नहीं है
- मानव की उत्पत्ति के पदचिन्ह
- स्वकाया प्रवेश उर्फ मिस्टर टॉमकिन्स इनसाइड हिमसेल्फ: एडवेंचर्स इन दी न्यू बायोलॉजी