राष्ट्र संघ खाद्य एवं कृषि संगठन का अनुमान है कि हम सारे मनुष्य मिलकर एक साल में 40 करोड़ टन मांस-मछली खाते हैं। इसकी तुलना में दुनिया भर की मकड़ियां मिलकर एक साल में 80 करोड़ टन तक शिकार को मार डालती हैं। यह निष्कर्ष स्विटज़रलैण्ड और स्वीडन के शोधकर्ताओं ने बेसल विश्वविद्यालय के मार्टिन नायफलर के नेतृत्व में निकाला है।
दुनिया भर में मकड़ियों की करीब 45 हज़ार प्रजातियां हैं जिनका कुल वज़न 2.5 करोड़ टन के आसपास है। इन मकड़ियों की कुल खुराक दुनिया की सारी व्हेलों की कुल खुराक से भी ज़्यादा है, जो प्रति वर्ष करीब 50 करोड़ टन भक्षण करती हैं।
मकड़ियों का मुख्य भोजन तो कीट (कीड़े-मकोड़े) हैं किंतु कभी-कभार ये मेंढकों, छिपकलियों, मछलियों और अन्य छोटे जंतुओं का शिकार करने से भी नहीं चूकतीं। इनकी भोजन करने की क्षमता को देखते हुए शोधकर्ताओं का कहना है कि ये पृथ्वी पर कीटों का सफाया करने में सर्वोपरि हैं। चींटियों और पक्षियों के साथ मिलकर ये धरती पर कीट आबादी को सीमित रखने का महत्वपूर्ण काम करती हैं। शोधकर्ताओं ने यह भी दर्शाया है कि मकड़ियां यह काम खेतों की बजाय जंगलों और घास के मैदानों में ज़्यादा कुशलता से करती हैं क्योंकि हमारे खेतों का इतना सघन प्रबंधन होता है कि वहां का वातावरण मकड़ियों के लिए उपयुक्त नहीं रह जाता।
शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि उनका यह अध्ययन और इसके निष्कर्ष थलीय खाद्य श्रृंखला में मकड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाएंगे। (स्रोत फीचर्स)
-
Srote - July 2022
- नासिका टीके कोविड संस्करणों से निपट सकते हैं
- कोविड-19 तकनीकें उपलब्ध कराने का वादा
- स्पॉन्डिलाइटिस: कारण और प्रबंधन
- क्या आप बुढ़ापे में भी दौड़ते रहेंगे?
- दांतों का शृंगार भी, सुरक्षा भी
- पोम्पेई में दफन व्यक्ति का विस्मयकारी जीनोम
- जलवायु परिवर्तन और स्वास्थ्य
- भीषण गर्मी की चपेट में उत्तरी भारत
- ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों का बढ़ा-चढ़ाकर न बताएं
- ओज़ोन का ह्रास करने वाला रसायन बढ़ रहा है
- कम बीफ खाने से जंगल बच सकते हैं
- भारी-भरकम मशीनें मिट्टी को क्षति पहुंचा सकती हैं
- रेडियोधर्मी पानी समुद्र में बहाने के दुष्परिणाम
- शिकारियों से बचने के लिए ध्वनि की नकल
- ध्वनि प्रदूषण से प्रजनन व संचार में अवरोध
- सहजीवी झींगे तेज़ी से मेज़बान बदलते हैं
- मनुष्यों और प्राइमेट के रक्त समूह
- प्रजातियों के नामकरण में लैंगिक पूर्वाग्रह
- जम्हाई देखा-देखी क्यों होती हैं?
- विकलांग अधिकार आंदोलन: समान अवसर, पूर्ण भागीदारी
- विज्ञान रत्न डॉ. शुकदेव प्रसाद का जाना
- धातुओं का घटता जीवनकाल
- कृत्रिम उपग्रहों की भीड़ और खगोल विज्ञान
- जून 2022 में आकाश की दर्शनीय घटनाएं